फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers protest, dispute between villegers and farmers, panchayat

किसानों व ग्रामीणों में टकराव के हालात, आज पंचायत करेंगे ग्रामीण, किसानों का कल बाइक मार्च का एलान

Sun, 20 Jun 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
farmers protest, dispute between villegers and farmers, panchayat
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर पर धरना देकर बैठे किसानों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है और उससे टकराव के हालात पैदा हो रहे हैं। जहां स्थानीय ग्रामीण रविवार को जांटी रोड पर व्यायामशाला में रविवार को पंचायत करेंगे, वहीं किसानों ने आसपास के गांवों में सहयोग के लिए सोमवार को बाइक मार्च निकालने का फैसला किया है। वहीं किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन के खिलाफ पंचायत करने वाले भाजपा व आरएसएस के लोग हैं और वह सरकार के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं, जबकि अन्य सभी का किसानों को साथ मिल रहा है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य दर्शनपाल, बलदेव सिरसा, अभिमन्यु कोहाड़, आंतिल खाप के प्रधान हवासिंह आंतिल, जोगेंद्र आतिल ने कहा कि आंदोलन के खिलाफ सरकार के इशारे पर कुछ लोग पंचायत कर रहे हैं, जबकि आसपास के सभी गांवों के लोगों का आंदोलन में सहयोग मिल रहा है। प्रधान हवासिंह आंतिल ने कहा कि हर गांव में जाकर वालंटियर बनाए जाएंगे और सरकार जिस तरह से कुछ लोगों के सहारे आंदोलन के खिलाफ साजिश रच रही है, उसमें सरकार को कामयाब नहीं होने देंगे। कहा कि एक तालमेल कमेटी का गठन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाया जा सके। स्थानीय गांवों में सोमवार को बाइक मार्च निकाला जाएगा। इसके साथ ही 27 मार्च को सद्भावना दिवस मनाया जाएगा और उस दिन स्थानीय लोगों को मंच सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

--
वेश्यावृत्ति, नशावृत्ति के आरोप लगाकर आंदोलन को बदनाम कर रही सरकार
किसान नेता दर्शनपाल ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह व सीएम मनोहर लाल की मुलाकात के बाद सरकार आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रही है। आंदोलन को बदनाम करने के लिए वेश्यावृत्ति व नशावृत्ति के आरोप लगाए जा रहे है तो टीकरी बॉर्डर पर किसान की आत्महत्या को आंदोलन को बदनाम करने के लिए हत्या बताया जा रहा है। असामाजिक तत्वों की सूची बनाई जा रही है, जिसे स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी लगाए
जिस तरह से स्थानीय ग्रामीणों व किसानों के बीच टकराव के हालात बन रहे है। उसको देखते हुए डीसी ललित सिवाच ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी नियुक्त किए है। कुंडली क्षेत्र में बीडीपीओ राजेश टिवाना को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तो उनके साथ डीएसपी विपिन कादियान की ड्यूटी लगाई गई है। सेरसा गांव के पास नाका ड्यूटी में बीडीपीओ मुरथल मनीष मलिक के साथ डीएसपी जोगेंद्र राठी को लगाया गया। धरनास्थल पर नायब तहसीलदार राई सतीशा कुमार के साथ डीएसपी विरेन्द्र सिंह को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed