{"_id":"65c9260087b0be051f0368f1","slug":"farmers-protest-continues-for-not-getting-compensation-for-bad-crops-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113656-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खराब फसल का मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खराब फसल का मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों का धरना जारी
Mon, 12 Feb 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल के नेतृत्व में 14 वें दिन भी किसानों का धरना लघु सचिवालय परिसर में जारी रहा। किसानों ने नारेबाजी की और खराब फसलों का मुआवजा देने की मांग की। सत्यवान नरवाल ने मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि 15वें दिन भी सरकार उनकी सुनवाई नहीं करती है तो वह आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। धरना स्थल पर कई गांव के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन