{"_id":"6016f7a88ebc3e31f40148f1","slug":"farmers-protest-buffalo-one-crore-sonipat-news-rtk5932617145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ के भैंसे करण को लेकर पहुंचा किसान, युवाओं ने खींची सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ के भैंसे करण को लेकर पहुंचा किसान, युवाओं ने खींची सेल्फी
विज्ञापन
कुंडली धरनास्थल पर एक करोड़ के भैंसे करण को लेकर लेकर पहुंचा किसान जोगेंद्र
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। कुंडली में चल रहे किसानों के धरनास्थल पर हरियाणा के किसान लगातार समर्थन देने पहुंच रहे है और वह कुछ अलग भी कर रहे है। ऐसे ही नांगला कलां गांव के किसान जोगेंद्र रविवार को धरनास्थल पर अपने भैंसे को लेकर पहुंचे। उस भैंसे को देखने के लिए वहां भीड़ उमड़ पड़ी और युवाओं व अन्य किसानों ने भैंसे के साथ सेल्फी भी खींची।
नांगल कलां के किसान जोगेंद्र ने बताया कि उनका भैंसा करण जिस भी प्रतियोगिता में शामिल होता है, उसमें अधिकतर पहले स्थान पर रहता है। उसके सहारे वह काफी इनाम जीत चुके है तो उसके सीमन से हर महीने काफी कमाई होती है। वह भैंसा उसने खरीदा नहीं था, बल्कि उनकी ही भैंस ने उसे जन्म दिया था और इसलिए ही शुरूआत से काफी अच्छी खुराक देकर उसे इस तरह से बनाया गया है।
--
कुंडली धरनास्थल पर लंगरों में फिर बढने लगी भीड़
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में बवाल के बाद कुंडली धरनास्थल पर भीड़ कम हो गई थी और लंगर भी खाली रहने लगे थे। लेकिन अब धरनास्थल पर दोबारा से भीड़ बढने पर लंगरों में लाइन लगने लगी है। धरनास्थल के पास चल रहे लंगर में एक ही दिन में करीब 20 हजार किसान खाना खाते है। जबकि वहां ऐसे काफी लंगर चल रहे है।