फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers played the plate for one hour at the small secretariat

Sonipat News: लघु सचिवालय पर किसानों ने एक घंटे तक बजाई थाली

Tue, 28 Mar 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers played the plate for one hour at the small secretariat
सोनीपत। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए अधिगृहीत की गई जमीन का मुआवजा बढ़वाने की मांग को लेकर किसानों ने सोमवार को लघु सचिवालय के गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसान नेता रमेश दलाल के नेतृत्व में सोनीपत और झज्जर के किसान, महिलाएं थाली बजाते हुए जुलूस निकालकर लघु सचिवालय पहुंचे। करीब एक घंटे तक थाली बजाकर रोष जताया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम मुआवजे के अलावा 10 सूत्रीय मांग संबंधी पत्र उपायुक्त को सौंपा गया। गेट पर पहुंचे उपायुक्त ललित सिवाच ने किसानों को शाम तक रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया। किसानों ने सरकार को बुधवार तक का समय दिया है। जिसके बाद वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल के नेतृत्व में मुआवजा बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों का धरना केएमपी मांडोठी टोल पर 83 दिन से जारी है। मुआवजा बढ़ाने के लिए सरकार से सहमति बन गई थी। झज्जर जिले की कमेटी ने ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के मुआवजे को बढ़ाने की रिपोर्ट सरकार को भेज दी है, लेकिन सोनीपत जिले की कमेटी ने कोई रिपोर्ट तैयार नहीं की थी। जिसके विरोध में धरनारत किसान लघु सचिवालय पहुंचे। किसानों के साथ महिलाएं भी थालियां बजाते हुए पहुंचीं और मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता रमेश दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व किसानों के बीच 29 जनवरी व 25 फरवरी को वार्ता हुई थी, जिसमें यह सहमति बनी थी कि जिले की कमेटी बनवाकर सोनीपत व झज्जर जिले के किसानों का ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बाजार मूल्य के आधार पर बढ़ाया जाएगा। सरकार ने 3 मार्च को कमेटी का गठन किया था। एक सप्ताह यानी 9 मार्च तक मुआवजा बढ़ाने की रिपोर्ट देनी थी। सोनीपत के उपायुक्त ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
इस मौके पर जिला पार्षद राकेश दहिया (नाहरा), जयप्रकाश, दहिया, मोहिंद्र दहिया, ईश्वर दहिया, ओम साहब मांडौठी, दिलबाग दलाल, नवीन मंडोरा, जगदीश, सरदारे जसौर खेड़ी, रोशनी देवी, कविता, पूनम दलाल, तनिष्का, मुस्कान, दर्शना, बाला देवी, भरपाई, बिमला, सुमन, संतरा देवी व प्रीति मौजूद रही।
यह हैं मांगें
-एसवाईएल का पानी व 108 हिंदी भाषीय गांव पंजाब से हरियाणा में शामिल किए जाएं।
-क्षेत्र के विकास के लिए मेट्रो रेल सेवा का नजफगढ़ से बादली, रिठाला से खरखौदा, दिल्ली से सोनीपत तक विस्तार किया जाए।
-पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल, किसानों के मसीहा सर छोटूराम, कवि मेहर सिंह दहिया को भारत रत्न अवॉर्ड दिया जाए।
बोले किसान
किसानों को जब तक मुआवजा बढ़ाकर नहीं दिया जाएगा, वह आंदोलन जारी रखेंगे। झज्जर के किसानों का मुआवजा बढ़ाकर अंग्रेजों की फूट डालो राज करो नीति पर काम किया जा रहा है। सोनीपत के किसानों के साथ अन्याय व भेदभाव नहीं होने देंगे। -संजय, मांडोठी
-----
भूमि अधिग्रहण के तहत मुआवजा बढ़वाने के लिए किसान धरनारत हैं। प्रदर्शन कर व थालियां बजाकर सोनीपत प्रशासन जगाने का प्रयास किया गया है, ताकि प्रशासन अपनी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज सके। -महेंद्र, मंडौरा
--------
सोनीपत के किसानों का मुआवजा नहीं बढ़ाने तक झज्जर के किसान मुआवजा नहीं उठाएंगे। झज्जर के किसानों का धर्म है कि जब तक सोनीपत के किसानों का मुआवजा नहीं बढ़ता, तब तक अपना आंदोलन जारी रखें। -शेर सिंह, झज्जर

-------
जमीन किसानों को पूर्वजों से मिली निशानी के साथ उनकी मां भी है। इसलिए सरकार किसानों को उचित मुआवजा दे। जिला कमेटी को कछुआ चाल छोड़कर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से कार्य करना चाहिए। प्रशासन अपनी रिपोर्ट भेजने में लापरवाही बरत रहा है। -इंद्रजीत, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed