{"_id":"63ebdd8782b310d1ff02ce10","slug":"farmers-paid-tribute-to-the-martyrs-at-pipli-toll-plaza-burnt-the-effigy-of-the-state-government-sonipat-news-c-17-1-66664-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: पिपली टोल प्लाजा पर किसानों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, प्रदेश सरकार का पुतला जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: पिपली टोल प्लाजा पर किसानों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, प्रदेश सरकार का पुतला जलाया
Wed, 15 Feb 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर धरनारत रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते कर्मचारी नेता। संवाद
खरखौदा। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे के पिपली टोल प्लाजा पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों ने मंगलवार को हवन कर आहुति दी। साथ ही उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों और किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी। अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना 30वें दिन जारी रहा। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला जलाकर नारेबाजी की।
किसानों ने केएमपी एक्सप्रेस वे के साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का उचित मुआवजा देने की मांग को दोहराया। भारतीय किसान नौजवान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) ना मानना सिर्फ किसानों को मुआवजा राशि बढ़ाकर ना देने के लिए ही है। इस मार्ग पर कई टोल प्लाजा स्थापित कर सरकार मोटी कमाई करने में लगी हुई है। इससे साफ है सरकार केएमपी को एनएच ना मानकर किसानों का हक मारना चाहती है। सरकार ने इस जमीन को जिसे लाखों रुपये में लिया गया था, आज करोड़ों में बेच रही है। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को किसान पंचायत की आएगी। इससे पहले 18 फरवरी को टोल प्लाजा पर ही संयुक्त किसान मोर्चा के जुड़े हरियाणा व पंजाब के किसान संगठनों की बैठक होगी, जिसमें आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान सूरजमल दहिया, शमशेर कुमार, प्रवेश दहिया, संजीत कोहाड़, राजसिंह दहिया, प्रकाश दहिया, देवेंद्र, ओमप्रकाश पहलवान, पवित्र जून, कौर सिंह दहिया, वतन दहिया, रविंद्र दहिया, बिजेंद्र दहिया आदि मौजूद रहे।