{"_id":"63ebde848c441c4ab6087701","slug":"farmers-paid-tribute-to-the-martyrs-at-pipli-toll-plaza-burnt-the-effigy-of-the-state-government-sonipat-news-c-17-1-66655-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में शामिल होने 20 फरवरी को दिल्ली जाएंगे पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में शामिल होने 20 फरवरी को दिल्ली जाएंगे पूर्व सैनिक
Wed, 15 Feb 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। पेंशन विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे पूर्व सैनिकों ने मंगलवार को थाना कलां रोड स्थित जागृति स्थल पर बैठक की। जिसमें फैसला लिया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर वन रैंक-वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करवाने के लिए वे 20 फरवरी को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में शामिल होंगे। पूर्व कैप्टन जयसिंह ने कहा कि लंबे समय से पूर्व सैनिकों की मांगों को केंद्र सरकार अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर 2015 को सरकार ने नया आदेश जारी कर ओआरओपी को वन रैंक- फाइव पेंशन बना दिया। जिसके तहत समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने वालों को इससे बाहर कर दिया गया। ऐसी ही विसंगतियों के कारण पूर्व सैनिक परेशान हैं, जिसे लेकर अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व सैनिक सुरेश धनखड़, चांद, प्रेमसिंह, सतनारायण, दयाचंद, गोपीराम, डीएस दहिया, किताबो देवी, सुरेश दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन