फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers must register for crop insurance scheme by 31st: Harish

किसान फसल बीमा योजना का पंजीकरण 31 तक अवश्य करें : हरीश

Thu, 24 Jul 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 24 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers must register for crop insurance scheme by 31st: Harish
सोनीपत। जिला प्रबंधक लीड बैंक मैनेजर हरीश वर्मा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर खरीफ सीजन की तैयारी के लिए सभी बैंक प्रबंधकों को आदेश दिए कि सभी ऋणी किसानों का प्रीमियम 31 जुलाई तक अवश्य काटे। 15 अगस्त तक पूरा डाटा किसान की फसल अनुसार पोर्टल पर अवश्य अपलोड करें ताकि किसान की फसल का बीमा किया जा सके।
विज्ञापन

सभी बैंक प्रबंधकों को बताया कि समय रहते अपना डाटा जांच लें ताकि सही फसल का बीमा किया जा सके। पोर्टल पर भी फसल गांव के अनुसार अपलोड करें। सहायक सांख्यिकी अधिकारी विनोद हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सभी बैंक अपना कार्य सावधानी पूर्ण करें।
विज्ञापन

खरीफ सीजन में प्रीमियम काटने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है और यह योजना सभी किसानों के लिए भी स्वैच्छिक है। जो ऋणी किसान बीमा नहीं करवाना चाहता है वह 24 जुलाई तक संबंधित बैंक में लिखित में दे सकते है। अन्यथा ऋणी किसानों का बीमा बैंक द्वारा कर दिया जाएगा। जिस किसान ने फसल बदल कर बोई है वह भी बैंक में समय रहते सूचना दे ताकि सही फसल का प्रीमियम काटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल बीमा कम्पनी से जिला प्रबंधक सचिन कुमार ने बैंक प्रबंधकों को प्रीमियम काटने व पोर्टल पर अपलोड करने बारे आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि बीमा करने में कोई परेशानी न हो। इस दौरान कृषि विभाग में सांख्यिकी सहायक आशुतोष, राजबीर सिंह और बीमा कंपनी से अजित, मनोज, व विनोद व सभी बैंक प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed