फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers movement: Buses going to Punjab stopped, Chandigarh route also affected

किसान आंदोलन : पंजाब जाने वाली बसें बंद, चंडीगढ़ रूट भी प्रभावित

Tue, 13 Feb 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers movement: Buses going to Punjab stopped, Chandigarh route also affected
सोनीपत। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर रोडवेज अधिकारियों ने पंजाब जाने वाली बसों को बंद कर दिया है। इन बसों को चंडीगढ़ रूट पर चलाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को सोनीपत बस अड्डे से शिमला, कटरा, लुधियाना, डेरा ब्यास, जालंधर व अमृतसर जाने वाली बसें बाधित रहीं। चंडीगढ़ रूट पर जाने वाली कई बसों के करनाल से लौटने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पंजाब से किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पंजाब से ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में पंजाब से आने वाले किसानों को हरियाणा में प्रवेश से रोकने के लिए सीमाओं को बंद कर दिया गया है। वहीं कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। हालात देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने पंजाब जाने वाली बसों को बंद कर दिया है। सोमवार को पंजाब जाने वाली बसों को हटाकर चंडीगढ़ रूट पर रवाना किया लेकिन मार्ग डायवर्ट किए जाने के कारण भारी जाम में कई बसें फंसी रहीं।
विज्ञापन



प्रशासनिक ड्यूटी में भेजी 18 बसें, 12 और मांगी

किसान आंदोलन को देखते हुए सोनीपत बस अड्डे से 18 बसें प्रशासनिक ड्यूटी में भेजी गई हैं। वहीं जिला प्रशासन ने रोडवेज अधिकारियों से 12 और बसों की मांग की है। इन बसों को सोनीपत, गोहाना, खरखौदा व गन्नौर में अतिरिक्त रूप से तैनात किया जाएगा। इससे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत प्रयोग में लाया जा सके। बसों के प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से कई लोकल रूट भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोहाना में बसों का परिचालन प्रभावित

गोहाना। किसान आंदोलन के चलते प्रदेश की सीमाएं बंद करने से रोडवेज बसों के संचालन पर असर पड़ना शुरू हो गया है। चंडीगढ़ जाने के लिए रोडवेज बसें 40 से 50 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगा रही हैं। अतिरिक्त चक्कर लगाने से बसों का गंतव्य तक पहुंचने का समय बढ़ गया है। वहीं रूट डायवर्ट होने से कई स्टॉपेज के यात्रियों को परिचालक डायवर्सन प्वाइंट पर उतार रहे हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। डीआई राकेश सैनी का कहना है कि आंदोलन के चलते कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। संवाद


वर्जन

किसान आंदोलन के चलते सोनीपत से पंजाब जाने वाली बसों को बंद कर दिया है। इन बसों को चंडीगढ़ रूट पर चलाने के निर्देश दिए हैं। कुछ बसों को प्रशासनिक ड्यूटी में भी भेजा गया है। बस यात्रियों को परेशानी न झेलने पड़े, इसके लिए कारगर कदम उठाए गए है। दिल्ली रूट फिलहाल सामान्य है। जैसे आदेश मिलेंगे, उसी के अनुसार बसों का परिचालन किया जाएगा।

राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed