फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers march to Delhi...If the National Highway is closed, the route will be diverted

Sonipat News: किसानों का दिल्ली कूच...नेशनल हाईवे बंद हुआ तो डायवर्ट किया जाएगा रूट

Tue, 13 Feb 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers march to Delhi...If the National Highway is closed, the route will be diverted
सोनीपत पुलिस की तरफ से जारी किया रूट डायवर्सन का नक्शा। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से 13 फरवरी को दिल्ली कूच की घोषणा की गई है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। किसानों को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से होकर सोनीपत से दिल्ली व दिल्ली से पानीपत की तरफ आने जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद करने की स्थिति में पुलिस ने नया रूट डायवर्ट प्लान जारी किया है।
विज्ञापन


दिल्ली से पानीपत की तरफ : हलदाना बॉर्डर से आगे मार्ग अवरुद्ध होने पर यह रहेगा रूट

-दिल्ली से मुरथल होते हुए गन्नौर चौक, गन्नौर के नमस्ते चौक से गांव गुमड़, कैलाना, खानपुर से गोहाना होते हुए पानीपत।

-दिल्ली से मुरथल बाईपास नेशनल हाईवे-352ए से सोनीपत गोहाना बाईपास, गांव बड़वासनी, गांव मोहाना से गोहाना होते पानीपत

पानीपत से दिल्ली की तरफ जाने के लिए : कुंडली-सिंघु बॉर्डर अवरुद्ध होने पर

-नेशनल हाईवे (एनएच)-44 से मुरथल बाईपास, सोनीपत गोहाना बाईपास, गांव बड़वासनी नहर मार्ग से, गांव महलाना, गांव रोहट, एनएच-344 पी, बवाना दिल्ली

-एनएच-44 से बीसवां मील चौक, गांव जठेड़ी, बारोटा चौकी, गांव बारोटा, सफियाबाद बॉर्डर दिल्ली

-एनएच-44 से बीसवां मील चौक, गांव जठेड़ी, बारोटा चौकी, गांव छतहेरा, नाहरी लामपुर बॉर्डर से होते हुए दिल्ली

-एनएच-44 से नाथूपुर मोड़, गांव सबौली, आईटीबीपी कैंप सबौली से नरेला दिल्ली

-एनएच-44 केएमपी से गांव पिपली टोल, गांव सैदपुर औचंदी बॉर्डर दिल्ली

-एनएच-44 केजीपी से गांव खेकड़ा, लोनी बॉर्डर से दिल्ली

-एनएच-44 पर थाना कुंडली के सामने से गांव सिंघु स्टेडियम, गांव जांटी, दहिसरा एमसीडी टोल से दिल्ली।



हाईवे पर आवागमन से बचने की सलाह

पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक मनवीर सिंह 13 फरवरी को लोगों से दिल्ली से पंजाब व पंजाब से दिल्ली मार्ग पर आवश्यकता होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। किसी तरह की समस्या आने पर तुरंत डायल-112 पर मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed