फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers march to Delhi... The approach road at Kundli-Singhu border was closed by placing six layers, only two lanes were running on the flyover.

Sonipat News: किसानों का दिल्ली कूच... कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर संपर्क मार्ग छह लेयर लगाकर किया बंद, फ्लाईओवर पर दो लेन ही चल रहीं

Tue, 13 Feb 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers march to Delhi... The approach road at Kundli-Singhu border was closed by placing six layers, only two lanes were running on the flyover.
सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 स्थित कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर संपर्क मार्ग व फ्लाईओवर की लेन पर रखे गए
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से 13 फरवरी को दिल्ली कूच की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए ताकत झोंक दी है। सोनीपत-दिल्ली की सीमा पर स्थित कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर संपर्क मार्ग को छह लेयर की बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है। दिल्ली को आवागमन सिर्फ फ्लाईओवर के ऊपर से हो रहा है। फ्लाईओवर के ऊपर भी महज दो लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है। अन्य लेन पर खाली कंटेनर, पत्थर व लोहे के बैरिकेड तथा कंटीले तार रखे गए हैं। दिल्ली पुलिस ने कुंडली की सीमा में संपर्क मार्ग को बंद कर दिया है। वहीं फ्लाईओवर पर दो लेन से आवागमन व व्यावसायिक टोल कर्मियों के टोल लेने को खड़े होने से जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


एसकेएम (गैर राजनीतिक) के ''''किसान आंदोलन-2 में हरियाणा से सात, पंजाब के 10 व हिमाचल प्रदेश से एक संगठन समेत 18 किसान संगठनों के शामिल होने की बात कही जा रही है। इससे कुंडली बॉर्डर क्षेत्र के लोगों की मुसीबत फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। कुंडली-सिंघु सीमा पर संपर्क मार्ग पूरी बंद कर दिया गया है। फ्लाईओवर के ऊपर से वाहनों को भेजा जा रहा है। सोनीपत के कुंडली से दिल्ली के गांव सिंघोला तक फ्लाईओवर बना दिया गया है। ऐसे में दिल्ली की सीमा में करीब ढाई किलोमीटर अंदर भी किसानों को रोकने के व्यापक प्रबंध है। गांव सिंघोला के पास दिल्ली पुलिस व अद्र्धसैनिक बलों ने फिर से बैरिकेडिंग, कंटीले तार, लोहे व पत्थर के बैरिकेड के साथ सीमेंट के बैग भी रखवा दिए हैं। क्रेन भारी पत्थर लाकर रख रही है। क्रेन और कंटेनर भी लाकर रखे गए हैं।
विज्ञापन




कुंडली बॉर्डर पर वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले से लेकर हर तैयारी

कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर फ्लाईओवर के ऊपर व नीचे संपर्क मार्ग पर अद्धसैनिक बल के जवान तैयार हैं। उन्हें पानी की बौछार करने को वॉटर कैनन से लेकर आंसू गैस के गोले छोड़ने की बंदूक, प्लास्टिक की गोली छोड़ने वाली बंदूक समेत अन्य इंतजाम भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुंडली बॉर्डर पर अब छह लेन की बैरिकेडिंग :
-सबसे पहले पत्थर के बैरिकेड लगाए गए हैं।

-उसके बाद लोहे के बैरिकेड लगाए गए हैं।

-उसके बाद रोड रोलर खड़े किए गए हैं।

-तीसरी लेयर में दीवारनुमा पत्थर रखकर उनमें कंक्रीट व सीमेंट भर दिया गया है।

-कंटीले तार लगे बैरिकेड।

-कंटेनर में मिट्टी भरकर रखे गए हैं।



कुंडली में गली के अंदर की खोदाई, अर्धसैनिक बल तैनात

कुंडली गांव की गली में पुलिस ने खोदाई करा दी है। इस लगी से नरेला रोड पर जाया जा सकता था। इसे रोकने के लिए बुलडोजर से खोदाई की गई है। साथ ही कुंडली-सिंघु सीमा में अर्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनी तैनात की गई है। सोनीपत पुलिस ने भी अपने दो हजार जवानों की ड्यूटी अलग-अलग नाका प्वाइंट पर लगाई है। पहले सोनीपत पुलिस किसानों को पानीपत के पट्टी कल्याणा में रोकने का प्रयास करेगी।




पट्टी कल्याणा पर लगाया नाका

सोनीपत व पानीपत पुलिस ने मिलकर पानीपत क्षेत्र के गांव पट्टीकल्याणा में नाका लगाया है। वहां पर दोनों जिलों की टीम ने स्थान चिह्नित कर लिया था। रात को ही बैरिकेड व अन्य सामान पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed