फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers march to Delhi... Situation normal at Kundli border, heartbeats of industrialists and local people increased

Sonipat News: किसानों का दिल्ली कूच... कुंडली बॉर्डर पर हालात सामान्य, उद्योगपतियों व स्थानीय लोगों की धड़कनें बढ़ीं

Sun, 08 Dec 2024 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers march to Delhi... Situation normal at Kundli border, heartbeats of industrialists and local people increased
फोटो 41: सोनीपत के कुंडली बॉर्डर के पास नेशनल हाईवे-44 की दिल्ली-पानीपत लेन पर रखे पत्थर व बेरि
किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा के बाद बेशक कुंडली बॉर्डर पर हालात अभी सामान्य हैं, लेकिन आसपास के लोगों व उद्योगपतियों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। दिल्ली पुलिस की अभी कोई गतिविधि नहीं दिख रही है। कुंडली बॉर्डर पर दो लेन व संपर्क मार्ग से ही आवागमन जारी है। पुलिस लाइन में रिजर्व में मौजूद चार टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है। दो टीमों को जिले से बाहर भेजा गया है।
विज्ञापन


दिल्ली कूच के एलान के बाद पंजाब के किसान अंबाला के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों ने रविवार को बैठक बुलाई है, जिसके बाद दिल्ली कूच को लेकर फैसला होगा। किसानों के दिल्ली कूच के एलान का असर अभी सोनीपत के कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर नहीं है। बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की भी कोई गतिविधि नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

हालांकि, 16 फरवरी से कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सके हैं। कुंडली बॉर्डर पर संपर्क मार्ग तो पूरी तरह खोल दिए गए थे, लेकिन फ्लाईओवर की सभी लेन अभी तक नहीं खोली गई है। फ्लाईओवर पर दिल्ली की तरफ जाने मार्ग पर तो एक ही लेन खोल रखी हैं और दिल्ली से पानीपत की तरफ आने वाले मार्ग की दो लेन खोली गई हैं। इससे सुबह-शाम यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योगपति बोले- नहीं बंद होना चाहिए बॉर्डर
उद्योगपतियों के किसान आंदोलन की सुगबुगाहट से ही डर सताने लगता है। अब फिर से उन्हें कुंडली के बंद होने का डर है। उनका कहना है कि बॉर्डर किसी सूरत में बंद नहीं होना चाहिए। कुंडली औद्योगिक एसोसिएशन के धीरज व सुभाष गुप्ता का कहना है कि कुंडली के उद्योगों ने काफी नुकसान झेला है। अब फिर से किसान आकर बैठ गए तो वह पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। पहले ही 100 से अधिक कंपनी बंद हो चुकी हैं। आंदोलन की सरसराहट से ही उद्योगों को ऑर्डर मिलना बंद हो जाता है। ऑर्डर देने वालों को लगता है कि अगर कुंडली में जाम लगा तो माल नहीं मिल पाएगा। ऐसे में वह ऑर्डर नहीं देते। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है।


सरपंच कर चुके खिलाफत की घोषणा
राई ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन व कुंडली नगरपालिका के प्रतिनिधि किसानों के दिल्ली कूच के दौरान उनके कुंडली बॉर्डर पर डटने का विरोध कर चुके हैं। उन्होंने बैठक कर किसानों को हाईवे पर नहीं बैठने की नसीहत दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed