फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers march to Delhi: Chadhuni and Tikait groups not included

किसानों का दिल्ली कूच : चढूनी व टिकैत गुट नहीं शामिल

Wed, 07 Feb 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 07 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Farmers march to Delhi: Chadhuni and Tikait groups not included
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के 18 किसान संगठनों की तरफ से 13 फरवरी को दिल्ली कूच की घोषणा की है। हालांकि इस बार किसान नेता राकेश टिकैत व गुरनाम सिंह चढूनी गुट ने आंदोलन में शामिल नहीं होने की बात कही है। दोनों गुट संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल है, जबकि आंदोलन करने वाले बाकी संगठन बाद में बने संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के सदस्य हैं। सोनीपत से अभिमन्यु कुहाड़ के नेतृत्व में किसान नौजवान यूनियन इस आंदोलन का हिस्सा रहेगी।
विज्ञापन



युवाओं के हित में नहीं दिल्ली कूच : मलिक खाप
मलिक (गठवाला) खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा बलजीत मलिक ने कहा है कि किसान संगठनों का दिल्ली कूच का आह्वान हरियाणा के युवाओं के हित में नहीं है। यहां के युवा पथभ्रष्ट न हों और किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने किसान संगठनों को कहा कि वह अपना आंदोलन पंजाब या दिल्ली में करें, लेकिन यहां न आएं। यहां के लोग किसान संगठनों का कोई सहयोग नहीं करेंगे।
विज्ञापन


चढूनी गुट बोला - यह आंदोलन हमारा नहीं, एसकेएम कर चुका

भारतीय किसान यूनियन के चढूनी गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल, युवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पहल ने कहा कि यह आंदोलन हमारा नहीं है। उनके संगठन की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई है। न ही उन्हें किसी तरह के निर्देश मिले हैं। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा इसे लेकर पहले ही मना कर चुका है। एसकेएम 16 फरवरी को औद्योगिक क्षेत्रीय हड़ताल और ग्रामीण बंद का समर्थन करने की घोषणा कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुरथल ब्लॉक के सरपंचों की ली बैठक

किसानों के दिल्ली कूच मामले में मुरथल ब्लॉक के सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय में पुलिस प्रशासन से बैठक की है। जिसमें शांति बनाने में मदद को लेकर चर्चा की गई। इसमें किसान नेताओं से मिलकर मामले का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान निकालने के प्रयास करने को कहा है।


किसान संगठनों से यहां से दिल्ली जाने की घोषणा की
किसान संगठनों ने हरियाणा में प्रवेश के लिए पंजाब की तीन सीमाओं को चुना है। इनमें अंबाला के शंभू बॉर्डर, खनौरी जींद बॉर्डर और डबवाली बॉर्डर शामिल हैं। पंजाब के किसान इन तीन सीमाओं से हरियाणा में प्रवेश करते हुए दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed