{"_id":"68cdbda71894dd89200aafd2","slug":"farmers-in-jhinjhauli-stopped-the-work-of-ht-line-called-a-panchayat-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142541-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: झिंझौली में किसानों ने एचटी लाइन का रुकवाया काम, आज बुलाई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: झिंझौली में किसानों ने एचटी लाइन का रुकवाया काम, आज बुलाई पंचायत
Sat, 20 Sep 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो :31: साेनीपत के गांव झिंझौली में एकत्रित होकर नारेबाजी करते किसान। स्रोत: पाठक
खरखौदा (सोनीपत)। क्षेत्र से होकर गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन को लेकर किसान विरोध में हैं। झिंझौली गांव के बड़ी संख्या में किसानों ने शुक्रवार को खेतों से हाईटेंशन लाइन गुजारने के काम को रुकवा दिया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी की। कहा कि वे बिजली की हाईटेंशन लाइन को नहीं ले जाने देंगे।
किसानों ने कहा कि इस मामले में स्पष्ट तौर पर केंद्र सरकार की नीति सामने आ चुकी है कि किसान को एक महीने के अंदर बाजार भाव के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। इसे प्रदेश सरकार भी लागू कर चुकी है। इसके बाद भी इस नीति के तहत लाभ दिए बगैर एचटी लाइन को क्यों गुजारा जा रहा है। किसानों ने मामले को लेकर शनिवार को 10 बजे पंचायत बुलाई है।
पंचायत में आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद झिंझौली में किसान धरना शुरू करेंगे। नाराज किसानों ने शुक्रवार को लाइन का काम रुकवा दिया। झिंझौली के किसानों ने कहा कि 2 जून को ही केंद्र सरकार ने एचटी लाइन मामले में नीति बनाई थी। किसानों को बाजार भाव से मुुआवजा देने का निर्णय लिया गाय है लेकिन इसके बाद भी बाजार दर से मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि पावर ग्रिड के अधिकारी सरकार की नीतियों को दरकिनार करते हुए बाजार रेट कमेटी की नियुक्ति नहीं होेने दे रहे हैं। अधिकारी यह कह रहे हैं कि सोनीपत जिले के जो 17 गांव हैं, उन पर यह नीति लागू नहीं होती है। ऐसे में उन्होंने आज झिंझौली में यह काम रुकवा दिया है।
किसानों ने कहा कि नीति के तहत केवल दिल्ली में मार्केट रेट तय हो चुके हैं बल्कि झज्जर जिले में भी मार्किट रेट तय किए जा चुके है, सिर्फ सोनीपत में पावर ग्रिड की तरफ से ऐसा करने से मना किया जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को पंचायत कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
किसानों के विरोध के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इसके बाद भी किसानों ने काम नहीं होने दिया। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बात की और मामले में कोई निर्णय लेने के लिए शनिवार सुबह तक का समय किसानों को दिया। किसानों ने कहा कि वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे।