फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers hold a 'Mahapanchayat' demanding the renovation of the sugar mill.

Sonipat News: चीनी मिल के नवीनीकरण की मांग को लेकर किसानों ने की महापंचायत

Tue, 18 Aug 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers hold a 'Mahapanchayat' demanding the renovation of the sugar mill.
फोटो : सोनीपत की सहकारी चीनी मिल में महापंचायत को संबाे​धित करते भाकियू ​(टिकैत) के प्रधान रतनम
सोनीपत। कामी रोड स्थित सहकारी चीनी मिल में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से किसान महापंचायत आयोजित की गई। जिला प्रधान वीरेंद्र पहल की अध्यक्षता में हुई महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष रतन मान समेत बड़ी संख्या में गन्ना किसान शामिल हुए। किसानों ने चीनी मिल के नवीनीकरण और मरम्मत से जुड़ी मांगों पर सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए द सोनीपत सहकारी चीनी मिल के नवीनीकरण की घोषणा तुरंत करे। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में मिल की क्षमता और व्यवस्था में सुधार जरूरी है। लंबे समय से नवीनीकरण की मांग उठाए जाने के बावजूद अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रधान वीरेंद्र पहल ने कहा कि किसान कई वर्षों से मिल के नवीनीकरण की मांग कर रहे हैं। सरकार ने जल्द घोषणा नहीं की तो भाकियू किसानों के साथ आंदोलन करेगी। महापंचायत में चीनी मिल की मरम्मत से संबंधित टेंडर का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा को ज्ञापन सौंपकर मिल के नवीनीकरण और मरम्मत से जुड़ी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो बड़े स्तर पर किसान आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान जिला उपप्रधान दलवीर मदीना, मुकेश दहिया, मंदीप बड़वासनी, जिला वरिष्ठ महासचिव मनोज छिकारा, जिला महासचिव सुंदर सिंह उद्देशीपुर, जिला सचिव अनिल सरगथल, जिला सहसचिव जसमेर, संगठन प्रचार मंत्री सतपाल मलिक, वरिष्ठ किसान नेता विजेंद्र मलिक और गन्नौर ब्लॉक उपप्रधान मनजीत नांदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed