फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers demonstrated on sugar mill

किसानों ने चीनी मिल पर किया प्रदर्शन

Thu, 23 Dec 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated on sugar mill
गोहाना। गांव आहुलाना स्थित चौ. सहकारी चीनी मिल में किसानों ने बुधवार को भाकियू के बैनर तले प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि मिल प्रशासन द्वारा उन्हें गन्ने को साफ करके लाने के लिए परेशान किया जा रहा है। इसको लेकर भाकियू नेताओं ने चीनी मिल के प्रबंधक निदेशक (एमडी) के नाम उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकियू के जिलाध्यक्ष अशोक लठवाल ने कहा कि किसान मजदूरों से गन्ने की छिलाई करवाने के बाद साफ-सुथरा गन्ना चीनी मिल में लेकर आते हैं। किसानों को गन्ना छिलाई के लिए मजदूरों को 45 से 50 रुपये प्रति क्विंटल मजदूरी देनी पड़ती है। इसके बाद भी गन्ने की सफाई के नाम पर चीनी मिल कर्मियों द्वारा किसानों को परेशान किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर चीनी मिल प्रशासन को लगता है कि किसान साफ-सुथरा गन्ना लेकर नहीं आते हैं तो वह गन्ना छिलाई की मजदूरी चीनी मिल को दे देंगे, मिल कर्मी खुद अपनी मर्जी से मजदूरों से गन्ने की छिलाई करवा लें।
विज्ञापन

किसानों ने मिल के एमडी से मांग की कि मिल प्रशासन द्वारा किसानों को परेशान न किया जाए। इसके अलावा किसानों ने गन्ने की फसल में उपयोग की जानी वाली दवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों ने गन्ने की फसल में उपयोग की जाने वाली दवाएं चीनी मिल से ली थी। उनका आरोप है कि मिल द्वारा किसानों को निम्न गुणवत्ता की दवाएं मुहैया करवाई गई, जिससे उनको नुकसान उठाना पड़ा। इस दौरान कृष्ण मलिक, संजय, सोनू, संदीप, जसमेर, जितेंद्र, बिजेंद्र, कृष्ण, दिनेश, पवन, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed