फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   farmers death, farmers protest, kundli

कुंडली धरना स्थल पर किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत

Mon, 01 Feb 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
farmers death, farmers protest, kundli
कुंडली। कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए चल रहे धरना स्थल पर डटे किसान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगा सकेगा। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

गांव कोहला निवासी किसान दिलबाग सिंह (58) कुंडली धरना स्थल पर डटे हुए थे। वह रात को सुरक्षा में तैनात वॉलंटियर ग्रुप में तैनात थे। वह रातभर किसानों की सुरक्षा में तैनात रहते थे। शनिवार रात को भी वह वॉलंटियर के साथ पहरा दे रहे थे। रातभर सुरक्षा देने के बाद वह रविवार तडक़े अपने टैंट में आकर लेट गए। उसके बाद वह सुबह नहीं उठे तो उनके साथियों ने जांच की। वह उन्हें बेसुध मिले। साथी किसान उन्हें लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत ठंड में हार्ट अटैक से होने का अंदेशा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुंडली धरना स्थल पर अब तक 14 किसानों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

30 नवंबर से धरने पर डटे थे दिलबाग सिंह
किसान दिलबाग सिंह 30 नवंबर को धरना स्थल पर पहुंचे थे। उसके बाद से वह लगातार धरने पर ही रहकर आंदोलन का हिस्सा बने हुए थे। कुंडली बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर बनाए गए वॉलंटियर ग्रुप में वह शामिल हो गए। वह रातभर सुरक्षा में रहकर सेवा दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
धरना स्थल पर आए किसान की मौत की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed