फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers blocked the road in protest against breaking of pillars

Sonipat News: खंभे तोड़ने के विरोध में किसानों ने जाम लगाया

Sat, 20 Jul 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the road in protest against breaking of pillars
गन्नौर। दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल की पार्किंग में ट्रकों चालकों की ओर से बार-बार खंभे तोड़ने के विरोध में किसानों ने बादशाही रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी।
विज्ञापन

गन्नौरपुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या सुनी। विरोध कर रहे किसानों ने बताया कि दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल की पार्किंग में खेतों की बिजली आपूर्ति के लिए खंभे खड़े हैं। दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल की पार्किंग में आने वाले ट्रक चालक लापरवाही बरतते हुए खंभे तोड़ देते हैं। जिससे उनके खेतों में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। अब ट्रक चालकों ने फिर से करीब 3-4 खंभे तोड़ दिए हैं। जिससे खेतों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने बिजली निगम के एसडीओ व जेई को भी वहां बुलवाया। एसडीओ ने किसानों को खंभे जल्द ठीक करवाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने ट्रक चालकों को भी सख्त हिदायत दी कि वह पार्किंग में सावधानी से ट्रक लेकर चलें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद किसानों ने भारी वाहनों की आवाजाही को फिर से सुचारू कर दिया।
विज्ञापन

फोटो 41. सोनीपत के गन्नौर के पास बादशाही रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही किसानों की ओर से रोकने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed