फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers movement, Concern of industrialists and drivers increased in Sonipat, announcement of march to Delhi

किसान आंदोलन: सोनीपत में उद्योगपतियों व वाहन चालकों की चिंता बढ़ी, छह मार्च को दिल्ली कूच का एलान

Mon, 04 Mar 2024 01:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 04 Mar 2024 01:39 PM IST
सार

किसानों के दिल्ली कूच के निर्णय से कुंडली-सिंघु बार्डर के आसपास के लोगों, उद्योगपतियों व वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि फिर से कुंडली-सिंघु बॉर्डर को सील किए जाने की आशंका बढ़ गई है। वहीं, पंजाब के किसान 13 फरवरी को अंबाला के शंभू बॉर्डर पर आ डटे थे। 

विज्ञापन
Farmers movement, Concern of industrialists and drivers increased in Sonipat, announcement of march to Delhi
Farmer Protest - फोटो : PTI

विस्तार

किसानों ने दिल्ली कूच का एलान कर दिया है। पंजाब में रविवार को हुई सभा में किसानों ने निर्णय लिया है कि किसान आंदोलन जारी रहेगा और 6 मार्च को दिल्ली कूच किया जाएगा। हालांकि पंजाब के किसान वहीं डटे रहेंगे, जबकि अन्य प्रदेशों से आने वाले किसान दिल्ली कूच करेंगे। साथ ही 10 मार्च को देशभर में चार घंटे के लिए रेल रोको अभियान चलाने का भी निर्णय लिया है। जिससे एक बार फिर से कुंडली-सिंघु बॉर्डर को सील किए जाने की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन


किसानों के दिल्ली कूच के निर्णय से कुंडली-सिंघु बार्डर के आसपास के लोगों, उद्योगपतियों व वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है। वहीं बॉर्डर के दोनों तरफ के सर्विस रोड को फिर से बंद करने की भी आशंका बढ़ गई है। ऐसा होता है तो दिल्ली से एक बार फिर संपर्क कट जाएगा। जिससे लोगों के काम धंधों के साथ ही कारोबार ठप हो जाएगा। फिलहाल सर्विस रोड खुला है, लेकिन वाहन चालकों को लंबे जाम का सामना करना पड़ रहा है। जिससे दिल्ली तक का सफर तय करने में एक से डेढ़ घंटा अधिक लग रहा है।
विज्ञापन


किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद पंजाब के किसान 13 फरवरी को अंबाला के शंभू बॉर्डर पर आ डटे थे। वहां से दिल्ली कूच के प्रयास में किसानों का सुरक्षा बलों के साथ टकराव हो गया था। जिसके बाद सोनीपत व दिल्ली पुलिस ने कुंडली-सिंघु बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया था। बाद में वाहन चालकों की परेशानी व किसानों-सरकार के बीच सुलह की उम्मीद के चलते बॉर्डर को आंशिक रुप से खोल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के साथ कई अन्य किसान संगठन भी आंदोलन में कूदने का एलान कर चुके हैं। सभी संगठन अब पूरे 6 मार्च को दिल्ली कूच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed