फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmers and commission agents met the secretary regarding the problem in the purchase of mustard.

Sonipat News: सरसों की खरीद में आ रही समस्या को लेकर सचिव से मिले किसान व आढ़ती

Mon, 29 Apr 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers and commission agents met the secretary regarding the problem in the purchase of mustard.
सोनीपत के गन्नौर मंडी में मार्केट कमेटी सचिव दीपक सुहाग से मिलते फूड ग्रेन एसोसिएशन के प्रधान स
गन्नौर। गेहूं खरीद का सीजन शुरू होने से अनाज मंडी में सरसों की खरीद को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया था। गेहूं की आवक कम होने के बाद शनिवार से सरसों खरीद शुरू की जा चुकी है। हैफेड के अधिकारियों का कहना है कि सरसों की जांच मंडी की अपेक्षा गोदाम पर ले जाने के बाद करेंगे। ऐसे में आढ़तियों ने सोमवार को किसानों की सरसों की फसल को खरीदना बंद कर दिया।
विज्ञापन

आढ़तियों की मानें तो गोदाम पर जाने के बाद यदि उनकी तरफ से खरीदी गई सरसों रिजेक्ट कर दी जाती है तो उन्हें नुकसान होगा। वहीं सरसों की कमर्शियल खरीद न होने से किसानों के सामने भी समस्या पैदा हो गई है। जिसके चलते सोमवार को फूड ग्रेन एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष नीरज त्यागी व किसान मार्केट कमेटी सचिव दीपक सुहाग से मिले। फूड ग्रेन एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र गोयल व किसानों ने अपनी समस्या सचिव के समक्ष रखी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरसों की फसल की जांच मंडी में ही होगी। उन्होंने आढ़तियों से सरसों की फसल को साफ करवा कर खरीदने को कहा, ताकि हैफेड के अधिकारी फसल को रिजेक्ट न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed