{"_id":"614f7a9e8ebc3e4aff130406","slug":"farmer-s-dead-body-found-hanging-case-filed-against-three-including-baba-sonipat-news-rtk6251285154","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला किसान का शव, बाबा समेत तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला किसान का शव, बाबा समेत तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
किसान की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल में पहुंचे परिजन। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खानपुर कलां में एक धार्मिक परिसर में किसान का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है। किसान के पिता ने तीन नामजद व अन्य पर उसके बेटे को शराब पिलाकर मारपीट करने के बाद फंदे पर लटकाने या बेटे के पिटाई से आहत होकर आत्महत्या करने का शक जताया है।
गांव खानपुर कलां निवासी दयानंद का बेटा राकेश (38) खेतीबाड़ी करता था। राकेश शुक्रवार शाम को घर से गया था। शनिवार सुबह राकेश का शव गांव में एक धार्मिक स्थल के परिसर में पेड़ से लटकता मिला। दयानंद ने पुलिस को बताया कि राकेश ने गांव के सुरेंद्र व ओमप्रकाश के साथ शराब पी। इसके बाद तीनों गांव में धार्मिक स्थल के परिसर में गए और वहां बाबा महेंद्र मिले। यहां उन्होंने दोबारा शराब पी। शराब के नशे में उनमें कहासुनी हो गई, जिस पर झगड़ा हो गया। दयानंद ने आशंका जाहिर की कि शराब पीने के बाद उसके बेटे के गले में परना बांधकर उसे पेड़ पर लटकाया गया। दयानंद ने यह भी शक जताया है कि लड़ाई से आहत होकर बेटे ने खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना गोहाना प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। दयानंद की शिकायत पर पुलिस ने सुरेंद्र, ओमप्रकाश, महेंद्र बाबा व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
टूटे थे बटन, चोट के निशान भी मिले
परिजनों का आरोप है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो राकेश की कमीज के बटन टूटे हुए मिले और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। इससे उन्हें शक है कि उसकी पिटाई के बाद हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
वर्जन
किसान के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की आशंका भी जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो जाएगा कि राकेश की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- इंस्पेक्टर विवेक मलिक, थाना प्रभारी, सदर गोहाना