{"_id":"6682c7e8e860aa71f3079e6f","slug":"farmer-riding-bike-dies-due-to-collision-with-vehicle-sonipat-news-c-197-1-snp1001-120528-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत
Mon, 01 Jul 2024 08:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Jul 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। गांव बीधल से दोदवा मार्ग पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बीधल निवासी सतीश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। गांव बीधल निवासी किसान सतीश (54) रविवार रात को बाइक पर बीधल से दोदवा सड़क पर खेत की तरफ गए थे। अज्ञात वाहन ने रात को उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह गांव के लोग खेतों की तरफ गए तो हादसे का पता चला। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन