फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer organizations took out a procession on Republic Day

Sonipat News: गणतंत्र दिवस पर किसान संगठनों ने निकाला जुलूस

Wed, 28 Jan 2026 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Farmer organizations took out a procession on Republic Day
फोटो : सोनीपत शहर में गोहाना रोड पर जुलूस निकालते संयुक्त किसान मोर्चा की जिला कमेटी के प्रतिन
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा की जिला कमेटी ने गणतंत्र दिवस पर मांगों को लेकर जुलूस निकाला। किसान प्रतिनिधि महलाना चौक पर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करते हुए छोटू राम चौक तक पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों ने एमएसपी की कानूनी गारंटी देने, बीज बिल वापस लेने, बिजली संशोधन बिल रद्द करने, स्मार्ट मीटर बंद करने, सरकार पूंजीपतियों की दलाली बंद करने, किसानों के कर्ज माफ करने, बारिश से हुए फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के अध्यक्ष हंसराज राणा ने कहा कि सरकार चंद पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। इसकी वजह से लगातार महंगाई बढ़ रही है। यदि सरकार ने किसानों-मजदूरों की मांग पूरी नहीं की तो संयुक्त किसान मोर्चा बड़े आंदोलन की तैयारी करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जयकरण दहिया, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता राज सिंह दलाल, राजकुमार राणा, ऑल इंडिया किसान सभा के नेता श्रद्धानंद सोलंकी, सिलक राम मलिक, किसान मजदूर पंचायत के वजीर सिंह, हरिप्रकाश, ईश्वर सिंह दहिया, दलबीर सिंह, सुरेंद्र, वेद प्रकाश, धर्मवीर सिंह, भारत, प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed