फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer mortgages one acre of land to pay off debt, hangs himself when it's fraudulently sold

Sonipat News: कर्ज उतारने के लिए किसान ने गिरवी रखी एक एकड़ जमीन, धोखे से बेच दी तो लगाया फंदा

Sun, 11 Jan 2026 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Farmer mortgages one acre of land to pay off debt, hangs himself when it's fraudulently sold
सोनीपत/गोहाना। गांव अहमदपुर माजरा में शुक्रवार को एक किसान ने आत्महत्या कर ली। वजह कर्ज का बोझ और उसे उतारने के लिए गिरवी रखी जमीन वापस नहीं मिलना है। पुलिस ने किसाने के बेटे की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहित शर्मा ने बताया कि परिवार दो एकड़ जमीन पर खेती करता था। उनके पिता राजेश शर्मा ने कुछ वक्त पहले कर्ज लिया था। कर्ज देने वालों ने दबाव बनाया तो उसे चुकाने के लिए सालभर पहले एक एकड़ जमीन गिरवी रख दी। गिरवी जमीन के बदले फाइनेंस गंगाना निवासी कुलदीप और टेहा निवासी आशीष से 16 लाख रुपये ब्याज पर लिए गए थे।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद ही इनमें से 5 लाख रुपये लौटा दिए गए। तय समय पूरा होने पर जब पिता ब्याज पर ली रकम लौटाने पहुंचे तो लेनदार टालमटोल करते रहे। मोहित का आरोप है कि कुलदीप और आशीष ने उसके पिता राजेश को शराब पिलाकर जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित की माने तो 5 लाख रुपये लौटा देने के बाद कायदे से 11 लाख रुपये का ब्याज लगना चाहिए था लेकिन फाइनेंसरों ने अपनी मनमानी करते हुए 16 लाख रुपये का हिसाब करने की बात कही। इसके बाद उनसे कहा गया कि जिस तरह वह 16 लाख का ब्याज वसूल रहे हैं इस हिसाब से उनके भी 5 लाख रुपये का ब्याज लगाकर करीब 13.75 लाख रुपये बनते हैं।

आरोपियों को राजेश शर्मा की तरफ से गिरवी रखी जमीन अपनी बेटी के नाम कराने पर ही पैसे लौटाने की बात कही। इसके लिए वो बार-बार समय देते रहे। एक ओर यह मामला लंबा खिंच रहा था तो दूसरी ओर कर्ज बकाया होने के बावजूद उनके गांव के इंद्र और ईश्वर को जमीन बेच दी गई।


दो साल में परिवार में हुई तीसरी मौत

आरोपियों की तरफ से बार-बार जमीन खाली करने का दबाव बनाने पर राजेश ने खेत में जाकर आत्महत्या कर ली। मोहित ने बताया कि पिता पास ही स्थित दूसरे मकान में सोते थे। सुबह उठकर वह खेतों की तरफ चले गए। बाद में करीब 10 बजे किसी ने गांव में आकर उनके कमरे के बरामदे में रस्सी से फंदा लगा लेने की सूचना दी। मोहित ने बताया कि करीब दो साल पहले उनके ताऊ के लड़के अरुण की तो अभी कुछ महीने पहले ताऊ मनोज शर्मा की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed