{"_id":"64a7123d4c5ff3ae730f4167","slug":"farmer-killed-by-stabbing-with-sharp-weapon-in-land-dispute-sonipat-news-c-197-1-snp1002-2498-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जमीन के विवाद में धारदार हथियार से वार कर किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जमीन के विवाद में धारदार हथियार से वार कर किसान की हत्या
Fri, 07 Jul 2023 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो :43: गांव भटाना जाफराबाद के खेत में किसान की हत्या के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।
सोनीपत। गांव भटाना जाफराबाद में धान की रोपाई के लिए जमीन तैयार कर रहे किसान की धारदार हथियार से कई वार कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के भतीजे पर है। आरोप है कि उसने जमीन के विवाद में हत्या की है। सूचना मिलने के बाद मोहाना थाना प्रभारी ने जांच के बाद शव को नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
मोहाना थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि गांव भटाना जाफराबाद निवासी रामकरण (54) वीरवार शाम को ट्रैक्टर लेकर अपने खेत में गए थे। उनके बेटे सुमित ने पुलिस को बताया कि उनके पिता धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहे थे। उनका अपने चाचा के परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। देर शाम उनका चचेरा भाई अतुल खेत में पहुंचा और उनके पिता को जमीन तैयार करने से रोक दिया। इस पर विवाद हो गया। इसी दौरान उसके चचेरे भाई ने धारदार हथियार से उनके पिता पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले का पता लगने पर वह खेत में पहुंचे और पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने सुमित के लिखित बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
एफएसएल की टीम को बुलाकर जुटाए सबूत
हत्या की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी राजपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया
रामकरण के दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा सुमित है। वह गांव में रहता है, जबकि छोटा बेटा बाहर रहता है।
किसान की हत्या की सूचना मिली थी। किसान के बेटे ने अपने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर हर पहलू से जांच की जाएगी। -राजपाल सिंह, थाना प्रभारी,मोहाना।