{"_id":"69582ce6a72449a6d607d8c0","slug":"farmer-id-is-mandatory-to-avail-benefits-of-government-schemes-dr-mehra-sonipat-news-c-197-1-snp1001-147632-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी अनिवार्य : डॉ. मेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी अनिवार्य : डॉ. मेहरा
Sat, 03 Jan 2026 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से एग्री स्टैक योजना के तहत शुक्रवार को गांव मदीना में पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राकृतिक खेती के तहत चयनित क्लस्टर डेमो स्टेशन से जुड़े किसानों को आमंत्रित कर उनका एग्री स्टैक योजना में पंजीकरण किया गया।
शिविर की अध्यक्षता ब्लॉक कृषि अधिकारी (बीएओ) डॉ. संजीत मलिक ने की। मुख्य वक्ता कृषि एवं किसान कल्याण विभाग गोहाना के एसडीओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने बताया कि किसान आईडी को एग्री स्टैक नाम दिया गया है। इस आईडी के निर्माण के लिए विभाग द्वारा गांव-गांव पंजीकरण शिविर लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि एग्री स्टैक एक डिजिटल कृषि इको-सिस्टम है, जिसके माध्यम से किसानों का समग्र डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इसमें किसान की पहचान, भूमि रिकॉर्ड, फसल विवरण, कृषि ऋण और बीमा इतिहास जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होंगी। प्रत्येक किसान को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी।