फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer hurt by closing the way to the field, died by consuming poison

खेत का रास्ता बंद करने से आहत किसान ने जहर खाकर दी जान

Sat, 11 Sep 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer hurt by closing the way to the field, died by consuming poison
बिजेंद्र। फाइल फोटो - फोटो : Sonipat
गांव राठधना के किसान ने खेत का रास्ता बंद करने से आहत होकर जहर खाकर जान दे दी। वह नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। पड़ोसी किसानों ने उनको चेतावनी देकर खेत पर जाने का रास्ता रोक दिया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने पानीपत के चार लोगों पर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किसान के बेटे के बयान पर पानीपत के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव राठधना के सुमित कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उसके पिता बिजेंद्र सिंह नगर निगम से सेवानिवृत्त थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने पानीपत के इसराना में खेती की जमीन खरीद ली थी। हमारे जमीन खरीद लेने से वहां के अन्य किसान नाराज थे। वे कई बार गाली-गलौज कर उन्हें अपमानित कर चुके थे और खेत पर जाने का रास्ता बंद करने की धमकी देते थे। उनको कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। शुक्रवार दोपहर उसे सूचना मिली कि उसके पिता बिजेंद्र सिंह ने जहर खा लिया है। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। उसके पिता ने उसे बताया कि वीरवार को इसराना से राजबाला का फोन आया था। उसने कहा था कि शुक्रवार सुबह वह उनके खेत पर जाने का रास्ता बंद कर देंगे। साथ ही धमकी भी दी थी। उसके बाद से उसके पिता दबाव में थे। शुक्रवार दोपहर को पता चला कि इसराना में खेत में जाने वाले रास्ते की आरोपियों ने ट्रैक्टर चलाकर जुताई कर दी है। उससे आहत होकर उसके पिता ने जहर खा लिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने सुमित की शिकायत पर राजबाला, अमित कुमार, सतीश कुमार व कृष्णा के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव राठधना के किसान की जहर खाने से मौत हुई है। किसान के बेटे ने चार लोगों पर आरोप लगाया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराकर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed