फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer duped of Rs 1.63 crore on the pretext of getting him a petrol pump

Sonipat News: पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर किसान से 1.63 करोड़ रुपये ठगे

Mon, 08 Sep 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 08 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer duped of Rs 1.63 crore on the pretext of getting him a petrol pump
सोनीपत। गुरुग्राम के एक किसान को पेट्रोल पंप अलॉट कराने का झांसा देकर 1 करोड़ 63 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि एक आरोपी ने खुद को जज का करीबी बताकर न केवल पैसे हड़पे बल्कि विवादित जमीन भी दिखाई। ठगी का अहसास होने पर किसान को सदमा लगा और हार्ट अटैक आ गया।
विज्ञापन


गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार निवासी अमित कुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया है कि उनकी कुछ जमीन धनवापुर और खरखौदा में थी। धनवापुर की जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। उनकी मुलाकात एक अधिवक्ता से हुई। अधिवक्ता के पास ही उनकी पहचान सुशील कुमार से हुई।
विज्ञापन

सुशील ने खुद को एक जज का करीबी बताते हुए पेट्रोल पंप अलॉट कराने का झांसा दिया। आरोप लगाया कि सुशील ने चंडीगढ़ ले जाकर उन्हें सोमबीर नामक युवक से मिलवाया, जिसने खुद को जज का सुरक्षा कर्मी बताया। सोमबीर ने मोबाइल पर एक व्यक्ति से ऑडियो कॉल करवाई, जिसने खुद को जज बताते हुए पेट्रोल पंप दिलाने का आश्वासन दिया और सुशील के माध्यम से संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुशील ने किसान से 87 लाख रुपये और जमीन के अलग से 36 लाख रुपये मांगे। आरोपी किसान के बेटे के आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, चेक और अन्य दस्तावेज भी ले गए।
जमीन दिखाने के नाम पर उसे हाईवे के पास नांगल खुर्द के निकट विवादित भूमि दिखाई गई, जहां जयकुमार नामक शख्स मौजूद था। आरोपियों ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग खातों में 84 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए और करीब 79 लाख 50 हजार रुपये नकद व रसीदों के जरिए ले लिये। कुल मिलाकर 1 करोड़ 63 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए गए।

लंबे समय तक आश्वासन देने के बाद जब सुशील ने फोन उठाना बंद कर दिया, तब किसान को ठगी का अहसास हुआ। लगातार मानसिक तनाव के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

उनकी गुरुग्राम के अस्पताल में बाईपास सर्जरी हुई है। पुलिस ने उनके बयान पर मामले में सुशील, वंदना, कृष्णकांत, प्रेमचंद, जयकुमार, मंजीत और सोमबीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed