फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer dies of corona, less than 100 infected after a month

कोरोना से किसान की मौत, एक माह बाद 100 से कम मिले संक्रमित

Fri, 04 Feb 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies of corona, less than 100 infected after a month
सोनीपत के सामान्य अस्पताल में वैक्सीन लगवाता किशोर। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना से लोगों को राहत तो मिल रही है, लेकिन मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को कोरोना से बुजुर्ग किसान की मौत होने की पुष्टि की गई है। वहीं राहत की बात यह है कि एक माह बाद एक दिन में कोरोना के 100 से कम संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को कोरोना के 89 केस मिले हैं। इससे पहले 4 जनवरी को 33 मरीज मिले थे। इसके बाद यह आंकड़ा सौ से ऊपर ही रहा। सक्रिय मरीज घटकर 830 रह गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि अंसल ग्रीन एस्केप में बुजुर्ग दंपती, आईटीआई राजलूगढ़ी के तीन छात्र, गांव गढ़ी हकीकत में 11 वर्षीय बच्चा व 35 वर्षीय युवक, गांव जुआं में 12 वर्षीय बच्चा, अशोका विवि के रेजीडेंसी कॉलोनी में 3 वर्षीय बच्चा, 39 वर्षीय महिला व 24 वर्षीय युवक, पुलिस विभाग की अपराध शाखा में 53 वर्षीय पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। वहीं कुंडली में तीन, मुंडलाना में चार, ओमैक्स सिटी में 14 वर्षीय बच्चा भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 9.71 फीसदी रही
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जिलेभर में 1077 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 825 आरटीपीसीआर और 252 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शुक्रवार को ही प्राप्त कर ली गई थी। इसमें से दो लोग संक्रमित मिले हैं और उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 0.79 फीसदी रही। दूसरी ओर आरटीपीसीआर की पहले ली गई 896 रिपोर्ट शुक्रवार को प्राप्त की गई। इसमें से 87 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 9.71 फीसदी रही। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग को सांस लेने में थी दिक्कत
गांव पुरखास धीरान के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग काफी समय से बीमार थे। 27 जनवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से उन्हें खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। इसके बाद 29 जनवरी को बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत हुई। इस दौरान चिकित्सकों ने उसका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुजुर्ग की मौत हो गई थी। उन्होंने दोनों डोज लगवा रखी थी। कोरोना की तीसरी लहर भी जानलेवा बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक तीसरी लहर में 12 लोगों की जान जा चुकी है। तीसरी लहर में पहली मौत 5 जनवरी को हुई थी। जिले में तीनों लहर में अब तक 266 लोग जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed