फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer beaten to death in Sonipat, half naked body thrown on the road

Sonipat News: सोनीपत में किसान की पीटकर हत्या, अर्धनग्न शव सड़क पर फेंका

Tue, 06 Aug 2024 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 06 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer beaten to death in Sonipat, half naked body thrown on the road
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन व ग्रामीण। संवाद
राई (सोनीपत)। खेवड़ा गांव के किसान की देर रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव अर्धनग्न हालत में सड़क पर फेंक दिया गया। भाई ने गांव के ही दो लोगों समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

खेवड़ा गांव के प्रेम ने बहालगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा है उसका बड़ा भाई सूरजभान उर्फ गुल्लू चौहान (43) खेती बाड़ी करता था। सोमवार सुबह 11 बजे गांव के ही वेद, सुनील व 2-3 अन्य उसे घर से बुलाकर ले गए थे। तब भाई ने कहा था कि वह मंडी में पैसे लेने जा रहा है। लेकिन, देर शाम तक नहीं लौटा। रात करीब 11 बजे भतीजे वंश ने फोन किया तो सूरजभान ने कहा वह वेद व सुनील आर्य के साथ है। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि पलड़ी गांव के पास उसका शव पड़ा है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो भाई निर्वस्त्र था। शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। हाथ भी टूटा हुआ था। यहां पता लगा कि देर रात भाई को अस्पताल लाया गया था। भाई ने वेद, सुनील व अन्य पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में वेद के साथ दिखाई दे रहा सूरजभान
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें देर रात सूरजभान और गांव का वेद एक ढाबे पर दिखाई दे रहे हैं। जहां पर सूरजभान को वेद ढाबे से बाहर ले जाता दिखाई दे रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि ढाबे से ले जाने के बाद सूरजभान की पिटाई की गई। हत्या को हादसा दिखाने के लिए सूरजभान को सड़क पर फेंका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सूरजभान दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत से बेटा वंश 18 साल व बेटी तान्या 17 साल के सिर से पिता का साया उठ गया है। वारदात के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


..............
वर्जन-

-पलड़ा गांव के पास किसान बेसुध मिला था। नागरिक अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

-इंस्पेक्टर मदन कुमार, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed