{"_id":"590cb6e44f1c1b6a3d441f86","slug":"farm-burn-waste-sixty-three-farmers-on-case-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में फाने जलाने पर 63 किसानों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में फाने जलाने पर 63 किसानों पर मुकदमा
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Fri, 05 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा में जलाए गए फसल के अवशेष।
- फोटो : amarujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में फसलों के अवशेष जलाने वालों से प्रशासन सख्ती से निपट रहा है। साथ ही अब पड़ोसी किसान भी अवशेष जलाने वालों के खिलाफ सामने आने लगे हैं। खरखौदा व गोहाना पुलिस ने 63 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
छिन्नौली गांव के खेतों में गेहूं की फसल के अवशेष जलाने से खेतों के पास अनार व अमरूद के पेड़ भी जल गए। वहीं, एक पोल्ट्री फार्म भी जल गया। पीड़ित किसान छिन्नौली निवासी वेदपाल की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी किसान विजय पर मामला दर्ज किया है। किसान वेदपाल ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोसी ने अपने खेतों में अवशेष को जलाने के लिए आग लगाई थी। आग उसके खेतों में भी पहुंच गई और उसके खेत में लगे पेड़ व पोल्ट्री फार्म भी जल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन पर दर्ज किया मामला
इसके साथ ही बीडीपीओ मनीष मलिक की शिकायत पर पुलिस ने करीब 60 किसानों पर भी फसल के अवशेष जलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गांव जाटौला के किसान कृष्ण, रोहताश, सुरेश, रवि, सुरते, सुरेश, बिट्टू, रमेश पर मामला दर्ज किया है। बरोणा निवासी धर्मबीर, आनंद, रामफल, धीरे, कृष्ण, मुल्ला, मुख्तयार, सुरेश, राजबीर, बंटी, बिजेंद्र, दिनेश, सुरेंद्र, सतपाल, कालू, बलवान, सोनू, जगबीर, मेला, नताना, सुधीर, सत्यनारायण, बलदेव, रणजीत, रामफल, सत्ते तथा गांव रोहणा निवासी धर्म सिंह, भगत सिंह, सतबीर, जिले सिंह, शमशेर, सतप्रकाश, करतार, सुभाष, सत्ते, सोनू, थाना कलां निवासी अशोक, मंडौरा निवासी वेदपाल, गांव सोहटी निवासी करतारे, गांव झरोठी निवासी सतबीर, रामभरोसे, कृष्ण, हवा सिंह, महेंद्र, गांव तुर्कपुर निवासी दयानंद व पाई निवासी सोनू, रामे, शीला, रामनिवास, भोले, हरिचंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक किसान को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
गोहाना में दो पर केस
वहीं, गोहाना की बरोदा थाना पुलिस ने अवशेष जलाने के आरोप में भावड़ निवासी रामेहर के बयान पर हरिओम व रामफल को नामजद किया है। इस तरह फाने जलाने वाले किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने अभियान चला दिया है, जिससे फाने जलाने पर रोक लगाई जा सके।