फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Family members were searching for him thinking he was missing, six days later they got information about his death in a road accident

Sonipat News: लापता समझ ढूंढ रहे थे परिजन, छह दिन बाद सड़क हादसे में मौत की मिली जानकारी

Sun, 29 Sep 2024 08:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Sep 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
Family members were searching for him thinking he was missing, six days later they got information about his death in a road accident
खरखौदा। घर से रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत हो गई। छह दिन बाद परिजनों को मौत की जानकारी मिली। परिजन सोशल मीडिया पर हादसे के संबंध में मैसेज देखकर पीजीआई रोहतक गए तो वहां शव की शिनाख्त की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मृतक की बाइक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

रोहतक जिले के गांव मोखरा खास निवासी फिलहाल खरखौदा निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता तसबीर 23 सितंबर को बाइक लेकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। राहुल व अन्य परिजन पहले समझते रहे कि वह रिश्तेदारी में गए हैं। जब वापस नहीं लौटे तो अपने स्तर पर तलाश शुरू की। उनका कहीं पर भी पता नहीं चला। शनिवार को उन्हें सोशल मीडिया पर हादसे के बारे में मैसेज देखा। इसमें उनके पिता की बाइक का फोटो भी था। मैसेज से जानकारी मिली कि बाइक सवार को घायल होने के बाद पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। वह शनिवार को रोहतक स्थित पीजीआई पहुंचे, जहां पर शव गृह में उनके पिता का शव रखा मिला। उन्हें पता लगा कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर उनके पिता को घायल कर दिया था। राहगीर ने उन्हें खरखौदा के अस्पताल में पहुंचाया था। इसके बाद रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया था। यहां पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed