{"_id":"6a67628e6ed9629ebf0e0fad","slug":"family-members-of-the-youth-found-hanging-suspect-foul-play-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157692-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फंदे पर लटके मिले युवक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फंदे पर लटके मिले युवक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 27 Jul 2026 07:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते विधायक देवेंद्र कादियान। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। पीरगढ़ी गांव में करीब 15 दिन पहले मजार पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले 32 वर्षीय युवक प्रदीप उर्फ पोपल की मौत का मामला अब फिर चर्चा में है। मृतक के परिजनों ने विधायक देवेंद्र कादियान से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
परिवार का आरोप है कि युवक ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसके साथ रहने वालों ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया था। विधायक सोमवार को निजी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
इसी दौरान पोपल के परिजनों ने पूरे मामले से विधायक को अवगत कराया। शिकायत सुनने के बाद विधायक ने एसीपी को फोन कर मामले की निष्पक्ष जांच करने के लिए कहा। जनता दरबार में बिजली, पुलिस, पेंशन, जमीन और अन्य विभागों से जुड़ी अनेक शिकायतें पहुंची।
विज्ञापन
विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। कई शिकायतों का मौके पर भी समाधान किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय ड्राइवर महासंघ ने भी विधायक को ज्ञापन सौंपा।
महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 1 से 11 अगस्त तक हरिद्वार से संसद भवन तक कांवड़ यात्रा के माध्यम से ड्राइवरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। इस दौरान नपा सचिव प्रदीप खर्ब, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ भूपेंद्र, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अनिल चहल, बीडीपीओ राजेश टिवाना, बिजली निगम से प्रदीप कुमार, नपा जेई अरविंद कुमार मौजूद रहे।