फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Family members of the tea seller arrested on bribery charges have raised questions about the investigation.

Sonipat News: रिश्वत आरोप में गिरफ्तार चाय वाले के परिजनों ने जांच पर सवाल उठाए

Sun, 23 Aug 2026 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Family members of the tea seller arrested on bribery charges have raised questions about the investigation.
फोटो: सोनीपत के खरखौदा में सीसीटीवी फुटेज में चाय वाले को पकड़े दिखाई देते दो युवक। स्रोत: वीडिय

विज्ञापन
खरखौदा। आठ हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार चाय वाले राकेश के परिजनों ने जांच पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का दावा है कि राकेश ने रुपये अपनी मर्जी से नहीं लिए, बल्कि दो युवकों ने उसे जबरन दिए थे। उन्होंने खरखौदा थाने में शिकायत दी है। एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में दो युवक राकेश को पकड़कर एसीबी टीम के हवाले करते दिख रहे हैं।

राकेश के भतीजे राहुल के अनुसार, फुटेज में राकेश रुपये लेते समय कह रहा है, किस बात के पैसे लूं, बात तो कराओ। एसीबी टीम ने 15 अगस्त, 2026 की रात राकेश को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक हरिप्रकाश भी पकड़ा गया, जो छत से कूद गया था। परिवार ने राकेश को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। वे मुख्यमंत्री के समक्ष भी यह मामला उठाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed