फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Family members of councilor candidates clashed, three injured including woman

पार्षद प्रत्याशियों के परिजन भिड़े, महिला सहित तीन घायल

Mon, 20 Jun 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Family members of councilor candidates clashed, three injured including woman
घायल संजय - फोटो : Sonipat
नगरपालिका चुनाव के दौरान गन्नौर के वार्ड-1 के शिवालिक पब्लिक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर पार्षद पद के दो प्रत्याशियों के परिजन व समर्थक भिड़ गए। झगड़े में पार्षद उम्मीदवार सचिन के भाई अजय कोच व दूसरे पक्ष से उम्मीदवार जयपाल के भाई संजय व उसके सबसे छोटे भाई जयप्रकाश की पत्नी बीरमति के सिर में चोट आई है। लड़ाई होने की सूचना पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों को अलग किया। इसके बाद घायलों को उनके परिजन अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन

एक पक्ष के घायल अजय कोच ने बताया कि वह मतदान केंद्र के बाहर खड़े थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कई लोग आए और उन पर ईंटों से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के घायल संजय व बीरमति का आरोप है कि चुनाव में हार को देखकर दूसरे पक्ष के लोगों ने माहौल बिगाड़ने के लिए उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि अजय कोच के साथ आए युवाओं ने उन पर हमला किया। उन्होंन वहां से भागकर खुद की जान बचाई। बीरमति का आरोप है कि पीछे से आकर उसके सिर पर रॉड से हमला किया गया।
विज्ञापन

अभी तक पुलिस को नहीं मिली शिकायत
गांधी नगर चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि झगड़ा होने की पुलिस को जानकारी मिली थी, लेकिन उनके पास अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित में शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  झगड़े में घायल बीरमति।

झगड़े में घायल बीरमति।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed