फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   family cremated half burnt body thinking it was that of son In Sonipat

Sonipat: अर्धजले शव को बेटे का समझ परिवार ने कर दिया अंतिम संस्कार, तीन दिन बाद मिला जीवित

Thu, 05 Sep 2024 02:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Sep 2024 02:42 PM IST
सार

पुलिस शव की पहचान करने के लिए कई दिनों से लापता हुए युवकों के परिवार के सदस्यों से बात कर ही थी। इस बीच पुलिस का संपर्क राजपुर गांव के अंकित के परिवार से हुआ। उन्होंने अंकित के भाई जयबीर व ग्रामीणों को शव की पहचान करवाने के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में बुलवाया।

विज्ञापन
family cremated half burnt body thinking it was that of son In Sonipat
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गन्नौर के राजपुर गांव में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। आहुलाना-ढिंडार रोड पर मिले अर्धजले शव की पहचान अंकित के रूप में कर परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अब तीन दिन बाद क्राइम यूनिट गन्नौर की टीम ने अंकित को जीवित खोज निकाला है। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। उस पर नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज है।

विज्ञापन


क्राइम यूनिट गन्नौर की टीम अब अंकित से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अभी मामले में कुछ भी खुलासा करने से बच रही है। वहीं अब गन्नौर पुलिस के लिए आहुलाना-ढिंडार रोड पर मिले अधजले युवक के शव की पहचान करना चुनौती बन गया है। थाना गन्नौर पुलिस अब फिर से शव की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस की टीमें शव की पहचान के लिए आस-पास के गांवों में पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन


यह था मामला
30 अगस्त को थाना गन्नौर पुलिस ने आहुलाना-ढिंडार रोड पर एक अर्धजला शव बरामद किया था। मृतक युवक के गले व मुंह पर नुकीले हथियार से हमला किया गया था और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसे पेट्रोल डालकर जला दिया गया। जिस वजह उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस को घटना स्थल से पेट्रोल की खाली बोतल पड़ी व ब्लेड भी पड़ा हुआ मिला था। जिससे पुलिस को शक हुआ कि युवक की तेजधार हथियार से हत्या करने के बाद उसके शव को पेट्रोल डाल कर जला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस शव की पहचान करने के लिए कई दिनों से लापता हुए युवकों के परिवार के सदस्यों से बात कर ही थी। इस बीच पुलिस का संपर्क राजपुर गांव के अंकित के परिवार से हुआ। उन्होंने अंकित के भाई जयबीर व ग्रामीणों को शव की पहचान करवाने के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में बुलवाया। जब पुलिस ने उन्हें शव दिखाया तो उन्होंने शव अंकित का होने की पुष्टि की थी। जिसके बाद पुलिस ने शव का खानपुर मेडिकल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया था। अंकित के भाई जयबीर ने हत्या के कारणों के बारे में अनभिज्ञता जाहिर कर पुलिस से उनके भाई की हत्या में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। अब अंकित के मिल जाने के बाद पुलिस की टीम फिर से शव की पहचान करने में जुट गई हैं।


डीएनए जांच भी करा रही थी पुलिस
गन्नौर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि शव बुरी तरह से जलने के कारण उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था। हालांकि शव देखने के बाद अंकित के परिजन ने उसकी पहचान तो कर ली थी, लेकिन पुलिस शव की डीएनए जांच भी करवा रही थी, ताकि यह पुष्टी हो सके कि मृतक अंकित ही है या कोई ओर, लेकिन अब अंकित के मिलने के बाद यह साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed