फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fake stickers were being prepared for crop medicines, two accused were arrested

फसलों की दवाओं के लिए तैयार किए जा रहे थे नकली स्टीकर, दो आरोपी काबू

Mon, 22 Feb 2021 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fake stickers were being prepared for crop medicines, two accused were arrested
जाटी रोड स्थित प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारकर पुलिस ने नकली स्टिकर बनाने का पर्दाफाश किया है। प्रेस में नामचीन कंपनियों की खेती में प्रयुक्त होने वाली दवाओं के नकली स्टिकर तैयार किए जा रहे थे। मौके पर 92300 नकली स्टिकर और उनको बनाने के उपकरण मिले हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जींद जिले के अमरहेड़ी निवासी सुरेश ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह चेक आईडी सोल्यूशन कंपनी में रीजनल मैनेजर है। उसे जानकारी मिली थी कि जीटी रोड स्थित चौहान प्रिंटिंग प्रेस में कई नामचीन कंपनियों की प्रमुख पेस्टीसाइड व इंसेक्टीसाइड दवाओं के नकली स्टिकर-रैपर तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने टीम ने प्रेस पर छापा मारा। टीम को मौके पर करीब दस पेटी स्टिकर व रैपर मिले। इनमें 92,300 स्टिकर रखे हुए थे। पुलिस ने स्टिकर बनाने की डाई व अन्य उपकरण भी किए हैं। पुलिस ने चौहान प्रिंटिग प्रेस के संचालक व स्टिकर का ऑर्डर देने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मनीष व गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में नकली दवा बनाने और जीएसटी चोरी के एंगल से भी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed