फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fake number plate of the car placed on the scooty, the car owner came to know when the invoice was made

स्कूटी पर लगा रखी कार की फर्जी नंबर प्लेट, चालान हुआ तो कार मालिक को पता चला

Sun, 05 Sep 2021 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fake number plate of the car placed on the scooty, the car owner came to know when the invoice was made
स्कूटी पर कार की फर्जी नंबर प्लेट लगाने का मामला सामने आया है। मामले का पता तब लगा, जब पानीपत के रहने वाले जितेंद्र कुमार कार बेचने के बाद उसे खरीदार के नाम कराने आरटीओ कार्यालय में पहुंचे। वहां उन्हें पता कि इस नंबर की गाड़ी का 30 हजार रुपये का चालान कटा हुआ है। उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली कि यह नंबर स्कूटी का है। जिस पर उसने शक जताया कि कोई उसकी कार की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा है।
विज्ञापन

पानीपत के रहने वाले जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक कार थी। कार को उसने दो माह पहले पानीपत के युवक को ही बेच दी है। जब वह कार की आरसी ट्रांसफर करवाने गए तो आरटीओ कार्यालय में पता चला कि इस पर 30 हजार रुपये का चालान है, जबकि उनकी कार का कभी चालान हुआ ही नहीं था। चालान सोनीपत में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में काटा गया है। वह सिविल लाइन थाने में पहुंचे। वहां पर पता चला कि यह चालान 18 जनवरी 2020 को काटा गया था। चालान में वाहन को स्कूटी दिखाया गया है। चालान में वाहन स्वामी और उसके पिता दोनों का नाम ही शिवकुमार भरा गया है। जितेंद्र ने बताया कि इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने चालान को संशोधित करने के लिए लिख कर दे दिया। उसके बावजूद चालान ब्रांच में उसे संशोधित नहीं किया गया। उसने सीएम विंडो, डीजीपी और गृहमंत्री के साथ एसपी सोनीपत से मामले की शिकायत की थी। अब एसपी के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब पता लगाएगी कि स्कूटी पर किसने कार की नंबर प्लेट लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed