फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fake identity card of haryana police found from the house of CRPF constable appointed in CBI, fraud case registered

सीबीआई में नियुक्त सीआरपीएफ सिपाही के घर से हरियाणा पुलिस का फर्जी पहचान पत्र मिला, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
सार

सीआरपीएफ सिपाही लखनऊ शाखा में नियुक्त है। सिपाही के घर की तलाशी के दौरान सीबीआई ने पहचान पत्र बरामद किया था। अब सीबीआई के एसपी सुधांशु धर मिश्रा ने सिटी थाना सोनीपत में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
fake identity card of haryana police found from the house of CRPF constable appointed in CBI, fraud case registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोनीपत शहर के थाना पुलिस ने सेक्टर-23 में रहने वाले सीबीआई में नियुक्त सीआरपीएफ के सिपाही के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पहले ही भ्रष्टाचार के मामले में नामजद सिपाही के घर सीबीआई की तलाशी के दौरान हरियाणा पुलिस का फर्जी पहचान पत्र व कुछ कागजात मिले थे। जिसके चलते सीबीआई के एसपी ने सिटी थाना सोनीपत में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि सीबीआई की तरफ से मिले पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


दिल्ली में सीबीआई के एसपी सुधांशु धर मिश्रा ने एसपी सोनीपत को पत्र भेजा है कि सीबीआई में नियुक्त सिपाही सुभाषचंद्र के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच उसने आय से कई गुणा अधिक संपत्ति अर्जित की। उसने करीब 381 फीसदी ज्यादा संपत्ति अर्जित की। जांच के बाद उसके पास से आय से अधिक संपत्ति मिलने पर मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके घर की तलाशी लेने पर घर से हरियाणा पुलिस का फर्जी पहचान पत्र, आय-व्यय व निवेश से संबंधित कुछ कागजात मिले थे।
विज्ञापन


आरोपी वर्ष 1991 में सीआरपीएफ में नियुक्त हुआ था। उसके बाद अलग-अलग जगह नियुक्त रहा। वह कई साल से सीबीआई में है। उसे वर्ष 2004 में सीबीआई में स्थायी रूप से शामिल कर लिया गया था। उसके घर से मिले हरियाणा पुलिस के फर्जी पहचान पत्र पर हरियाणा पुलिस के आईपीएस अधिकारी के. साल्वराज के हस्ताक्षर हैं। वह भी जाली हैं। उन्होंने एसपी सोनीपत को भेजे पत्र में फर्जी पहचान पत्र रखने के मामले में कार्रवाई को लिखा है। इस पर सिटी थाना पुलिस ने भादंसं की धारा 420, 467, 468 व 471 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस को पहचान पत्र की प्रति नहीं मिली है। पुलिस पता लगाएगी कि पहचान पत्र किस स्तर के अधिकारी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर एसपी सीबीआई की तरफ से पत्र मिला था। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। आरोपी सिपाही पहले ही आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में नामजद है। - इंस्पेक्टर सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed