फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fake death certificate case: Police asked for complete records from Municipal Corporation

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मामला : पुलिस ने नगर निगम से मांगा पूरा रिकॉर्ड

Sun, 06 Feb 2022 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Fake death certificate case: Police asked for complete records from Municipal Corporation
सोनीपत। खुद को मृत घोषित करा 12 साल से सोनीपत में रह रहे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच को तेज कर दिया है। पुलिस ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने का पूरा रिकॉर्ड नगर निगम से मांगा है। जिसके सोमवार को मिलने की संभावना है। उसके बाद खुलासा हो सकेगा कि किस तरह आरोपी ने फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली अग्निशमन विभाग में कार्यरत भंवर सिंह ने डीसी को शिकायत देकर बताया था कि उसके संज्ञान में आया कि आर्मी कैंटीन के सामने रहने वाला संजय पुत्र ओमप्रकाश कागजों में मृत है। इस पर उसने पता लगाया तो उसे जानकारी मिली कि गांव नकलोई का रहने वाला संजय शराब तस्करी का आरोपी रहा है। उस पर उत्तराखंड में शराब तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहां के न्यायालयों की कार्रवाई से बचने के लिए संजय के भाई नरेंद्र कुमार ने नगर परिषद (अब नगर निगम) व सामान्य अस्पताल में अपने भाई संजय की मौत होने की सूचना देकर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया था। उसे उत्तराखंड कोर्ट में दाखिल करा दिया था। उसके चलते न्यायालय के मामले बंद कर दिए गए थे। उसके बाद संजय निजी कंपनी में वाहन चालक की नौकरी करने लगा। यह मामला भंवर सिंह ने अधिकारियों के सामने उठाया था और एसपी और डीसी को शिकायत दी थी। अधिकारियों ने एएसपी मुख्यालय उपासना सिंह से इसकी जांच कराई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर खुद को मृतक दिखाने वाले संजय, उसकी पत्नी रितु, संजय के भाई नरेंद्र और नरेंद्र की पत्नी माया के खिलाफ 6 जनवरी को मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। सिटी थाना पुलिस मामले में आरोपी संजय को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने मामले में नगर निगम से पूरा रिकॉर्ड मांगा। रिकॉर्ड उपलब्ध होने के बाद खुलासा हो सकेगा कि किस तरह से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया गया। सिटी थाना की सेक्टर-23 चौकी के प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरा रिकॉर्ड नगर निगम से मांगा गया है। जिसके सोमवार को मिलने की संभावना है। जिसके बाद मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed