{"_id":"65a56c97f1ac2499210b4426","slug":"factory-worker-stopped-and-beaten-bike-looted-at-gunpoint-sonipat-news-c-197-1-snp1001-12450-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैक्टरीकर्मी को रोककर पीटा, पिस्तौल अड़ाकर बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैक्टरीकर्मी को रोककर पीटा, पिस्तौल अड़ाकर बाइक लूटी
Mon, 15 Jan 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। एटलस रोड पर रात को तीन युवकों ने एक फैक्टरीकर्मी की पिटाई कर दी। फिर पिस्तौल अड़ाकर बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मालवीय नगर निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह केआरबीएल फैक्टरी में नौकरी करते हैं। रविवार की रात दस बजे फैक्टरी से छुट्टी के बाद बाइक से घर जा रहे थे। जब वह एटलस रोड पर डबल स्टोरी के पास पहुंचे तो एक युवक बाइक के सामने आकर रोक लिया। इसी दौरान दो अन्य युवक आ गए। एक युवक ने बाइक की चाबी निकाल ली और युवक ने उसे थप्पड़-मुक्के मारने शुरू कर दिए। इसी बीच तीसरे युवक ने पिस्तौल निकाल कर कनपटी पर सटा दिया।
युवकों ने उसे कहा कि बाइक छोड़कर भाग जा। पवन का कहना है कि वह बाइक से उतर गए। जिस पर तीनों युवक उनकी बाइक पर सवार होकर आईटीआई चौक की तरफ भाग गए। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वर्जन
मामले को लेकर शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात की जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।- इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन सोनीपत