{"_id":"680e82f970984aa96e0c3d59","slug":"factory-worker-stabbed-to-death-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135854-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैक्टरी कर्मी की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैक्टरी कर्मी की चाकू मारकर हत्या
Mon, 28 Apr 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी के बाहर कर्मचारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कर्मी का दो युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। रविवार देर शाम युवक के फैक्टरी से बाहर निकलते ही उस पर चाकू से वार किए गए। घायल को नरेला अस्पताल में लेकर जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
दिल्ली के नरेला स्थित मदरसा रोड निवासी आमिर (24) कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। वह रविवार को भी फैक्टरी आए थे। बताया जा रहा है कि उनका दो युवकों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय उनका बीचबचाव कर दिया गया था। जब वह देर शाम फैक्टरी से बाहर निकले तो उन पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। मामले का पता लगते ही फैक्टरी के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गए।
घायल को तुरंत नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस टीम नरेला के लिए रवाना हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक को चाकू मारने व अस्पताल में मौत की जानकारी मिली है। पुलिस टीम परिजनों के बयान दर्ज करेगी। युवक के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।