फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Factory worker injured in road accident dies

Sonipat News: सड़क हादसे में घायल फैक्टरी कर्मी ने तोड़ा दम

Mon, 23 Dec 2024 07:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Dec 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Factory worker injured in road accident dies
सोनीपत। मुरथल औद्योगिक क्षेत्र के पास सड़क हादसे में घायल हुए फैक्टरी कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पीजीआई रोहतक पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के दरभंगा के गांव त्रिमुहानी निवासी निवासी ललिता ने बताया कि वह अपने पति शोभाकांत व बच्चे के साथ करीब डेढ़ साल से मुरथल स्थित आरके कॉलोनी में रहती हैं। उनके पति मुरथल औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करते थे। उनके पति 13 दिसंबर की रात को फैक्टरी में काम कर कमरे पर आ रहे थे। मुरथल औद्योगिक क्षेत्र के पास उनके पति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया थ। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। उनके पति के सिर में काफी चोट थी। चाऊमीन की रेहड़ी लगाने वाले उन्हें मामले से अवगत कराया था। वह पीजीआई में पहुंची तो उनके पति को उपचार दिया जा रहा था। हादसे के बाद से उनके पति को होश नहीं आया था। अब रविवार को उनके पति का निधन हो गया। मुरथल थाना ने मामले में उनके बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed