Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Factory fire causes loss of lakhs

Sonipat News: फैक्टरी में आग लगने से लाखों का नुकसान

Fri, 21 Nov 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Factory fire causes loss of lakhs
फोटो 36: सोनीपत के एचएसआईआईडीसी राई ​स्थित फैक्टरी लगी आग से जले सामान का मलबा। संवाद
सोनीपत। राई स्थित 1482 नंबर मनीष पैकर्स कंपनी में वीरवार को आग लग गई। प्रथम तल लगी आग में सामान जल गया। राई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लॉट नंबर 1482 मनीष पैकर्स में देर रात अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि फैक्टरी में गत्ता के बॉक्स बनाने का काम होता है। चिंगारी के कारण लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही एसोसिएशन के सदस्य व फैक्टरी मालिक मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी। जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंचती आग ने कंपनी के फर्स्ट फ्लोर को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। दमकल विभाग ने अतिरिक्त गाड़ियों को बुलाना पड़ा। करीब सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गत्ता होने की वजह से आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed