फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Facility... Vehicle drivers can now pay challan using QR code, Sonipat is the second district in the state

Sonipat News: सुविधा... वाहन चालक अब क्यूआर कोड से भर सकेंगे चालान, सोनीपत प्रदेश का दूसरा जिला

Sun, 23 Feb 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Facility... Vehicle drivers can now pay challan using QR code, Sonipat is the second district in the state
फोटो 34: सोनीपत में वाहन चालकों की सुविधा के लिए ट्रैफिक बूथ पर क्यूआर कोड को चस्पा करता पुलिसक - फोटो : संवाद
सोनीपत। अब वाहन चालकों को चालान भरने में परेशानी नहीं होगी। अब वाहन चालक पेटीएम क्यूआर कोड के माध्यम से चालान भर सकेंगे। अब नागरिक पुलिस थानों, चौकियों, ट्रैफिक बूथ और पुलिस कार्यालयों में क्यूआर कोड चस्पाए गए हैं। इस क्यूआर कोड के माध्यम से ट्रैफिक चालान भर सकेंगे। गुरुग्राम के बाद सोनीपत हरियाणा का दूसरा जिला है जहां क्यूआर कोड की सहायता से चालान आसानी से भरने की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (यातायात) नरेंद्र कादयान ने शनिवार को लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चालान भरने के लिए पेटीएम क्यूआर कोड का शुभारंभ किया है। शहर व नेशनल हाईवे पर रोजाना सैकड़ों वाहन चालक यातायात नियमों को तोड़ते हैं। इस पर पुलिस वाहन का चालान कर देती है। चालान भुगतने के लिए वाहन मालिक को चालान ब्रांच में जाना पड़ता है। जहां आने-जाने में समय बर्बाद होने के साथ कई बार लाइन में लगना पड़ता है। अब वाहन चालक चालान का भुगतान मौके पर ही कर सकेंगे। इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि इस क्यूआर कोड की सहायता से घर बैठे भी इस क्यूआर कोड को स्कैन करके आसानी से चालान का भुगतान किया जा सकेगा।
विज्ञापन

क्यूआर कोड स्कैन कर ऐसे भरे चालान
पुलिस प्रवक्ता सहायक उप निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि पेटीएम से इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर सबसे पहले यह आपको हरियाणा ट्रैफिक पुलिस के पेज पर लॉगिन कराएगा। जिस पर आप अपना चालान नंबर या वाहन नंबर डालें, जिसके बाद चालान साइट पर आपके चालान की राशि आने पर चालान का भुगतान आसानी से किया जा सकेगा। इसके अलावा इस क्यूआर कोड से कोर्ट में भेजे जा चुके चालान का भुगतान नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed