फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Facilities will increase in science labs of 131 schools, 37.60 lakh budget released

Sonipat News: 131 विद्यालयों की विज्ञान लैब में बढ़ेंगी सुविधाएं, 37.60 लाख बजट जारी

Thu, 06 Jul 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Facilities will increase in science labs of 131 schools, 37.60 lakh budget released
फोटो 03- जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार विद्यार्थियों को विज्ञान की बारीकियां समझाते हुए।
साेनीपत। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक व उच्च विद्यालयों में विज्ञान लैब में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए शिक्षा निदेशालय ने जिले के 131 स्कूलों के लिए 37.60 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इस राशि से लैब के उपकरण खरीदे जाएंगे। स्कूल के प्राचार्य स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के माध्यम से विज्ञान लैब उपकरण खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण सुविधाएं देने और विद्यार्थियों का रुझान विज्ञान विषय के प्रति बढ़ाने के लिए स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इस कड़ी में अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक और राजकीय उच्च विद्यालयों में विज्ञान लैब के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके लिए जिले के 57 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों व 74 राजकीय उच्च विद्यालयों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जरूरत के हिसाब से खरीदेंगे उपकरण
शिक्षा निदेशालय से विज्ञान लैब के लिए ऐसा सामान भी भेज दिया जाता था, जिसका विद्यार्थियों के लिए कोई उपयोग नहीं होता था। अब निदेशालय ने स्कूलों को एसएमसी के माध्यम से इसके लिए बजट दिया है। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पीजीटी गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, एसएमसी सदस्य और उच्च विद्यालयों में टीजीटी विज्ञान, टीजीटी गणित और एसएमसी सदस्य विज्ञान लैब उपकरण खरीदेंगे। जिन स्कूलों में इन शिक्षकों के पद खाली हैं उनमें स्कूल मुखिया अन्य शिक्षकों की ड्यूटी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसको कितना बजट हुआ जारी
विज्ञान लैब उपकरण खरीदने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रति विद्यालय को 40 हजार और राजकीय उच्च विद्यालय को 20 हजार रुपए मिलेंगे। जिले के 57 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए 22.80 लाख रुपये और 74 राजकीय उच्च विद्यालयों के लिए 14.80 लाख रुपये का बजट दिया गया है।

जिले के चयनित स्कूल अपनी जरूरत के हिसाब से एसएमसी के माध्यम से उपकरण खरीद सकेंगे। -डॉ. सतीश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत।

फोटो 03- जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार विद्यार्थियों को विज्ञान की बारीकियां समझाते हुए।

फोटो 03- जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार विद्यार्थियों को विज्ञान की बारीकियां समझाते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed