फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Facilities will increase in BPS Women's Medical College, third phase work will be done at a cost of Rs 419 crore.

Sonipat News: बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी सुविधाएं, 419 करोड़ की लागत से होगा तीसरे चरण का काम

Sat, 24 Feb 2024 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 24 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Facilities will increase in BPS Women's Medical College, third phase work will be done at a cost of Rs 419 crore.
गोहाना के बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने के लिए करनाल में आयोजित कार्यक्रम से श
गोहाना। खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह (बीपीएस) महिला मेडिकल कॉलेज में तीसरे चरण में एमबीबीएस छात्राओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इस कायऱर्य पर 419 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बजट से मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में सीटों की संख्या बढ़ाने के अलावा पुस्तकालय, लेक्चर थियेटर व अन्य निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भगत फूल सिंह के जन्म दिवस पर मेडिकल कॉलेज को 419 करोड़ रुपये के बजट की सौगात दी। उन्होंने करनाल में आयोजित कार्यक्रम से विवि के तीसरे चरण के कार्यों का शिलान्यास किया। प्रदेश में लड़कियों को एमबीबीएस कराने वाला एकमात्र महिला मेडिकल कॉलेज सरकार ने खानपुर कलां गांव में बनाया हुआ है। इसके दो चरणों का काम पूरा हो चुका है। जबकि तीसरे चरण के काम के लिए बजट की मांग की जा रही थी। जिससे भवन के तीसरे चरण का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

तीसरे चरण की ड्राइंग तैयार कराकर मुख्यालय में भेजी हुई थी। जिसमें अस्पताल ब्लॉक, पुस्तकालय, मेडिकल कॉलेज, लेक्चर थियेटर कॉम्पलेक्स, छात्रावास, अस्पताल व चिकित्सकों के लिए विश्राम गृह का निर्माण किया जाना है। अब तीसरे चरण के लिए 419 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार जल्द की काम को शुरू किया जाएगा। वहीं मेडिकल कॉलेज में तीसरे चरण का काम होने से भवन की कमी दूर हो जाएगी। जिससे छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बढ़ेंगी सुविधा
मेडिकल कॉलेज में तीसरे चरण में मदर चाइल्ड केयर, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी विंग, पैरामेडिकल कॉलेज, पीजी, डॉक्टर, छात्राओं, कर्मचारियों के लिए रेजिडेंस बनाए जाएंगे।
एमबीबीएस की सीटें बढ़ाकर की जाएंगी 150
महिला मेडिकल कॉलेज में लड़कियों के लिए एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। तीसरे चरण का काम पूरा होने के बाद इन सीटों को बढ़वाकर 150 किया जाएगा। दूर-दराज से बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने वाली छात्राओं को फायदा मिलेगा।

वर्जन
मुख्यमंत्री की तरफ से भगत फूल सिंह के जन्म दिवस पर 419 करोड़ रुपये की सौगात दी गई है। जिससे तीसरे फेज का जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों व मेडिकल कॉलेज के स्टाफ को फायदा होगा।-डाॅ. जगदीश दुरेजा, निदेशक, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed