फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   eye donate

किसी का अंधेरा मिटाकर इस जहां से रुखसत हुई ‘दृष्टि’

Sat, 05 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 05 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
eye donate
नेक काम के लिए एक पल ही बहुत होता है, इसके लिए भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को बहाना नहीं बनाया जा सकता। जनता कॉलोनी के मक्कड़ दंपति ने एक ऐसी मिसाल कायम की है कि सालों तक उनका नाम अमर हो गया। दिल में छेद से  परेशान उनकी ढाई साल की मासूम बेटी ने दम तोड़ दिया। पड़ोसी की सलाह पर ज्योति और कमल ने अपनी ढाई साल की दृष्टि की आंखें दान कर दी। अब दृष्टि के जाने के बाद वह शख्स इस खूबसूरत दुनिया को देख सकेगा, जिसके जीवन में अब तक अंधेरा है।
विज्ञापन

दृष्टि सेवा समिति के पदाधिकारी हरभगवान रहेजा ने बताया कि जनता कॉलोनी निवासी कमल मक्कड़ की बेटी सृष्टि के दिल में जन्म से छेद था। माता-पिता ने बेटी का कई जगह उपचार कराया और देवी-देवताओं से दुआ मांगी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। ऐसे में किसी की सलाह पर दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दिल का ऑपरेशन कराने का फैसला लिया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन को सफल करार दिया और घर जाने की छुट्टी दे दी, लेकिन किस्मत में कुछ और ही मंजूर था। गुरुवार सुबह दृष्टि ने दम तोड़ दिया। बेटी के गम में माता-पिता  की आंखें रो-रोकर लाल हो गई।
विज्ञापन


पड़ोसी की सलाह पर किया नेक काम
पड़ोसी राजू खुराना ने कमल को सलाह दी कि भगवान ने उसकी बेटी को तो छीन लिया, लेकिन बेटी के नेत्रदान करके दूसरों की जिदंगी में जरूर उजाला कर  सकता है। गमजदा दंपति ने इसके लिए हामी भर ली। दृष्टि सेवा समिति से संपर्क किया। समिति नेत्र सर्जन डा. रमेश नारंग को लेकर दृष्टि के घर पहुंची और नेक कार्य को सार्थक किया। अब मासूम सृष्टि समिति की 995वीं नेत्रदाता बन  गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed