फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Extreme heat intensified, mercury reached 45 degrees

Sonipat News: भीषण गर्मी के तेवर हुए तीखे, 45 डिग्री पहुंचा पारा

Wed, 11 Jun 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Extreme heat intensified, mercury reached 45 degrees
फोटो :26: सोनीपत में रेलवे रोड पर लू से बचने के लिए शरीर को कपड़ों में लपेटकर जाती स्कूटी सवार म - फोटो : गणेश मेला की बैठक में मौजूद लोग।
सोनीपत। गर्मी का सितम जारी है। सुबह से ही गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। दोपहर को सड़कें सुनसान हो जाती हैं। बाजारों में ग्राहकी पर भी असर दिखाई दे रहा है। ग्राहकों की संख्या घटने लगी है। मौसम विभाग ने चार दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से धूप निकलने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। इससे लोगों को गर्मी ने बेहाल कर दिया है। यलो अलर्ट के बीच सोनीपत का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम 43.0 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अभी गर्मी से राहत नहीं मिलती दिख रही है। गर्मी के तल्ख तेवर अभी चार दिन और झेलने होंगे। उसके बाद मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से सीधी पश्चिमी गर्म और शुष्क हवा ने मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और लू के तेवर को प्रचंड बना दिया है।
पश्चिमी गर्म शुष्क हवा ने वातावरण से नमी को कम कर दिया है। दिन के समय गलियों, सड़कों और मार्केट में सन्नाटा पसरा रहता है। गर्मी के साथ बिजली के अघोषित कटों ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।
सक्रिय हो रहे तीन पश्चिमी विक्षोभ : एनसीआर क्षेत्र में लोगों को चार दिन के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होंगे। पहला 12 जून को कमजोर श्रेणी का होगा। प्रदेश के उत्तरी जिलों में हल्का बदलाव होगा। 14 जून को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में बदलाव और हवा की दिशा में बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी।

14 से 16 जून तक तेज गति से हवा चलने, आंधी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 18 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिससे एनसीआर में 18 से 23 जून के दौरान आंधी और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed