फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   extortion, wine businessman, case

निशाने पर शराब कारोबारी : ठेकेदार से मांगी रंगदारी नहीं दी तो ठेके में लगाई आग, आंवली ठेके के सेल्समैन पर चलाई गोली

Mon, 12 Oct 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
extortion, wine businessman, case
गोहाना। सोनीपत के शराब ठेकेदार लगातार बदमाशों के निशाने पर हैं। तीन दिन पहले शराब कारोबारी सुखविंद्र की 24 गोलियां मारकर हत्या के आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं कि अब कुख्यात सुमित के नाम पर गांव कटवाल के शराब कारोबारी से आठ लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर डाली। इतना ही नहीं रंगदारी नहीं देने पर पिस्तौल हाथ में लेकर पहुंचे बदमाशों ने ठेके में आग लगा दी। उधर, आंवली में बदमाशों ने शराब ठेके पर गोली चला दी। जिसमें सेल्समैन बाल-बाल बचा। पुलिस ने दोनों वारदात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महज 10 मिनट के अंतराल पर हुई दोनों वारदात एक गिरोह ने की है।
विज्ञापन

गांव निजामपुर माजरा निवासी सुरेश ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया उसने गांव कटवाल निवासी दिनेश और अन्य के साथ कटवाल व फरमाणा जोन के शराब ठेके ले रखे हैं। सुरेश ने बताया कि उनके साथी निजामपुर माजरा के जोगेंद्र उर्फ टीनू के पास 6 अक्तूबर को एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को कटवाल का सुमित बताते हुए कहा कि आठ लाख रुपये घर पर भिजवा देना। नहीं तो वह उसे व उसके साथी सुरेश को 10 दिन के अंदर गोली मरवा देगा। सुरेश का आरोप है कि उसने पिछले साल भी शराब ठेके ले रखे थे। तब भी सुमित ने साथियों के साथ मिलकर उस पर कटवाल के शराब ठेके के अंदर गोली चलाई थी। अब उसके 8 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है। सुरेश ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब पौने छह बजे वह तथा उसका पार्टनर दिनेश ठेके के पास ही दुकान के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पल्सर बाइक व स्कूटी सवार पांच लड़के आए। दो लड़के पिस्तौल लेकर ठेके के आगे खड़े हो गए। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उनके एक साथी ने लोहे के गेट से ठेके में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। उसके बाद वह फरार हो गए। आग लगाने से ठेके के अंदर इंनवर्टर बैटरी, सीसीटीवी, बिजली की फिटिंग व मीटर जल गए। सुमित ने पहले दर्ज कराए मुकदमे व रंगदारी नहीं देने की रंजिश में यह वारदात करवाई है। जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले में सुमित व पांच अन्य पर रंगदारी मांगने, षड्यंत्र रचने, नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जेल में बंद है रंगदारी मांगने का आरोपी सुमित
शराब कारोबारी सुरेश ने सुमित कटवाल पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। सुमित फिलहाल जेल में बंद है। उस पर गांव भैंसवाल में दो व कटवाल में एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है। सुरेश का आरोप है कि सुमित ने ही उसके साथी से रंगदारी मांगी है। सुमित पहले भी उससे रंगदारी मांग चुुका है। जिसकी उसके पास रिकार्डिंग है। हालांकि अबकी बार उसके साथी ने रिकार्डिंग नहीं की। सुमित ने अपने साथी के पास फोन किया और कांफ्रेंस पर लेकर उसके दोस्त को धमकी दी है। अब पुलिस पता लगाएगी कि रंगदारी का फोन कहां से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मिनट बाद आंवली के ठेके पर फायर किए
गांव आंवली स्थित शराब ठेके के संचालक कृष्ण कुमार ने बताया कि वह शनिवार सुबह छह बजे ठेके पर पहुंचा था। उसने देखा कि उसके ठेके के बाहर बाइक पर स्कूटी पर आए पांच युवकों ने ठेके के बाहर शटर पर गोली मारी। बाद में उन्होंने ठेके के अंदर बैठे सेल्समैन रामधारी पर लोहे के गेट के अंदर से गोली दाग दी। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। बाद में वह एक हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने कृष्ण कुमार के बयान पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों वारदात पल्सर व स्कूटी सवार पांच युवकों ने की है।
तीन दिन पहले शराब कारोबारी की कर दी गई थी हत्या
सोनीपत के लिवासपुर में शुक्रवार सुबह शराब कारोबारी सुखविंद्र की हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या में गांव लिवासपुर व खेवड़ा के लोग नामजद है। अभी सुखविंद्र के हत्यारोपी पकड़े भी नहीं गए है कि बदमाशों ने गोहाना में दो शराब ठेकों पर वारदातों को अंजाम दिया है।

वर्जन
गांव कटवाल व आंवली में शराब ठेके पर वारदात की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमे दर्ज कर लिए है। मामलों की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द दोनों मामलों का पटाक्षेप किया जाएगा। कटवाल के ठेकेदार ने जेल से रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पता लगाया जाएगा कि रंगदारी सुमित ने मांगी या किसी अन्य ने मांगी है।
- कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed