फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Extortion demand of Rs 50 lakh from the owner of Nilgiri company

Sonipat News: नीलगिरी कंपनी के मालिक से मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी

Mon, 17 Jun 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Extortion demand of Rs 50 lakh from the owner of Nilgiri company
सोनीपत के खरखौदा आईएमटी में स्थित नीलगिरी फैक्टरी के मालिक से रंगदारी मांगने के मामले सीसीटीवी
खरखौदा(सोनीपत)। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी), खरखौदा में फैक्टरी मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। गांव रामपुर के एक युवक पर रंगदारी मांगने के आरोप है। आरोप है कि युवक दो साथियों के साथ फैक्टरी के कार्यालय के गार्ड को धमकी देकर गया है।
विज्ञापन

रविवार की रात को कार्यालय का शीशा तोड़कर रुपयों की मांग की गई है। फैक्टरी मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी, खरखौदा जीत सिंह बेनीवाल व एसीपी क्राइम वीरेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। आईएमटी में नीलगिरी मशीनरी ग्लोबल प्राइवेट फैक्टरी है। आईएमटी के मुख्य मार्ग पर फैक्टरी का कार्यालय बना हुआ है। आईएमटी में नीलगिरी एकमात्र फैक्टरी है जिसमें उत्पादन हो रहा है।
विज्ञापन

कंपनी की तरफ से करीब पौने दो साल पहले यहां फैक्टरी को शुरू किया गया था। अन्य कंपनी निर्माणाधीन ही है। कंपनी मालिक दिल्ली के रोहिणी निवासी मुकेश गोयल का कहना है कि उनके गार्ड धर्मबीर ने कई दिन पहले भी उन्हें बताया था कि रामपुर गांव का रहने वाला अमरजीत अपने एक साथी के साथ आया था और उनके साथ गाली-गलौज कर धमकी देकर गया था कि अगर मालिक को यहां पर फैक्टरी चलानी है तो 50 लाख रुपये भिजवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इस बात को नजरअंदाज कर दिया। रविवार की रात जब गार्ड धर्मबीर ड्यूटी पर था तो फिर से वह युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ फैक्टरी के कार्यालय के बाहर पहुंचा और गार्ड से गाली-गलौज करने के साथ ही कार्यालय का सामने का शीशा तोड़ दिया। इतना ही नहीं फिर से 50 लाख रुपये देने की बात कही और ऐसा नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी। सुबह गार्ड ने उनके फैक्टरी में पहुंचने पर इस बारे में अवगत कराया।
मामले की सूचना पाकर एसीपी खरखौदा जीत बेनीवाल व एसीपी क्राइम वीरेंद्र शर्मा आईएमटी स्थित कंपनी के कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने कंपनी मालिक से बातचीत की। थाना प्रभारी अंकित कुमार व सैदपुर चौकी प्रभारी जलजीत को कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।
सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे संदिग्ध
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि युवक अपनी कार लेकर फैक्टरी कार्यालय के बाहर गेट के बाहर से ही किसी से बात कर रहा है। इस दौरान एक और युवक कार से उतरकर उसके पास आता दिखाई देता है। वहीं कार्यालय के शीशे टूटने की वारदात भी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही है।

वर्जन
फैक्टरी मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।-जीत बेनीवाल, एसीपी खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed